Home Latest News & Updates मिलिए आर्टिस्ट Anita Choubey से The Haat Of Art में

मिलिए आर्टिस्ट Anita Choubey से The Haat Of Art में

by Live India
कैनवास पर धड़कते दिल और इमोशन, मिलिए आर्टिस्ट Anita Choubey से The Haat Of Art में

The Haat Of Art: वीकेंड पर अगर आप खुद को सुकून के कुछ पल देना चाहते हैं, तो भारत मंडपम् में चले रही ‘द हार्ट ऑफ आर्ट’ एग्जीबीशन में जाकर अनीता चौबे की रंगीन दुनिया को जरूर देखें.

21 मार्च, 2026

भागदौड़ से परे और दिल्ली की गलियों से निकलकर आर्ट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली फेमस आर्टिस्ट अनीता चौबे इन दिनों चर्चा में हैं. अगर आप एक आर्ट लवर हैं और ऐसी पेंटिंग्स की तलाश में हैं जो सिर्फ दीवार की शोभा न बढ़ाएं, बल्कि आपसे बातें करें, तो अनीता चौबे का काम आपके दिल को छू लेगा. अनीता अपनी बेहद प्रभावशाली और रियलिस्टिक पोर्ट्रेट पेंटिंग्स के लिए जानी जाती हैं. उनका मैजिक ऐसा है कि कैनवास पर उकेरे गए चेहरे ऐसे लगते हैं, जैसे ज़िंदा हों.

इमोशन्स की झलक

अनीता चौबे के काम की सबसे बड़ी खासियत है इंसानियत और भावनाओं की गहराई को पकड़ना. उनकी पेंटिंग्स में आपको अपने आस-पास के लोगों की वही झलक मिलेगी, जिसे हम अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में अनदेखा कर देते हैं. उनकी पेंटिंग्स ‘रियलिज्म’ और ‘फिगरेटिव पोर्ट्रेट’ की जड़ों से जुड़ी हुई हैं. वो अपने मीडियम पर इतनी जबरदस्त पकड़ रखती हैं कि ब्रश का हर स्ट्रोक एक नई कहानी कहता है. ट्रेडिशनल ‘ऑयल टेक्निक्स’ का इस्तेमाल करते हुए वो ऐसी पिक्चर और डीप इमोशन दिखाती हैं, जो उनके किरदारों को एक लाइव मूमेंट देते हैं.

ईमानदारी: आर्ट की रूह

अनीता चौबे का मानना है कि ‘ईमानदारी’ ही उनकी आर्ट की असली रूह है. वो सिंपल चीजों को भी इतनी बारीकी से कैनवास पर उतारती हैं कि वो डिवाइन लगने लगती हैं. उनके काम में रोशनी और परछाई यानी लाइट एंड शैडो का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. वो अपने सब्जेक्ट को छोटी-छोटी डिटेल्स के साथ पेंट करती हैं ताकि देखने वाला कलाकार की नीयत और उसकी सच्चाई को फील कर सके. उनके लिए कला सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि लोगों के साथ एक प्योर संवाद है.

प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया

अगर आप इस आर्टिस्टिक जर्नी का हिस्सा बनना चाहते हैं और अनीता चौबे की इन बेमिसाल पेंटिंग्स को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘द हाट ऑफ आर्ट’ में अनीता चौबे अपनी एग्जीबीशन लगा रही हैं. ये इवेंट आर्ट लवर्स के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है. आप वहां जाकर न सिर्फ इन पेंटिंग्स का आनंद ले सकते हैं, बल्कि कलाकार के नजरिए को भी समझ सकते हैं.

प्रोग्राम की डिटेल्स

  • जगह: हॉल नंबर 12, स्टाल नंबर B1, भारत मंडपम, नई दिल्ली.
  • तारीख: 20 से 22 मार्च, 2026.
  • टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक.

तो देर किस बात की? इस वीकेंड अपने बिज़ी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालिए और रंगों की इस खूबसूरत दुनिया में खो जाइए.

यह भी पढ़ेंःPlaces To Visit In Delhi : मॉनसून में दिल्ली की इन जगहों की खिल जाती है रूह, तो निकल पड़िए घूमने अपने पार्टनर के साथ

Related Articles