Home Lifestyle नवरात्रि में हाथों को सजाएं फिंगर टिप Mehndi Designs के साथ

नवरात्रि में हाथों को सजाएं फिंगर टिप Mehndi Designs के साथ

by Live India
नवरात्रि में हाथों को सजाएं फिंगर टिप Mehndi Designs के साथ

Mehndi Designs: अगर आप भी नवरात्रि में खूब सज-संवरकर रहना चाहती हैं, तो आज आपके लिए खूबसूरत और ट्रेंडी फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन्स के आइडिया लेकर आए हैं.

25 मार्च, 2026

चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की भक्ति के साथ-साथ सजने-संवरने का भी मौका है. अगर आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें घंटों बैठकर पूरे हाथों वाली भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो ‘फिंगर टिप’ मेहंदी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. ये न सिर्फ लगाने में ईजी है, बल्कि वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स पर स्टाइलिश लगती है. यही वजह है कि आज हम आपके लिए इस सीजन के टॉप 6 फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं.

रिंग स्टाइल

ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए है जो जूलरी की शौकीन हैं. इसमें उंगलियों के लास्ट पर बारीक रिंग बनाई जाती है. इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके हाथ में एक खूबसूरत हथफूल जैसा लुक देता है.

मिनिमल लीफ

नेचर से इंस्पायर ये डिजाइन हमेशा ही फैशन में रहता है. उंगलियों के ऊपर के हिस्से पर छोटी-छोटी लीफ वाली बेलें बनाई जाती हैं. ये मेहंदी डिजाइन देखने में बहुत ही एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लगता है. अगर आप सिंपल कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं, तो ये बेस्ट रहेगा.

लाइन्स और डॉट्स

अगर आपको मॉडर्न आर्ट पसंद है, तो अपनी उंगलियों पर जियोमेट्रिक लाइन्स ट्राई करें. इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी अर्बन और कूल लुक देता है. इस तरह की मेहंदी आप खुद भी 5 मिनट में लगा सकती हैं.

ब्लॉक टिप

ये पुराना स्टाइल है जो 2026 में नए ट्विस्ट के साथ वापस आया है. इसमें उंगलियों को पूरी तरह मेहंदी से भरा जाता है, लेकिन किनारे पर बारीक जाली वाला डिजाइन बनाया जाता है. इस तरह का मेहंदी डिजाइन बहुत ही ट्रेडिशनल वाइब देता है.

फ्लोरल आर्ट

फूलों के बिना तो मेहंदी अधूरी है. उंगलियों के बीच में एक छोटा सा गुलाब या कमल का फूल और आसपास बारीक डॉट्स आपके हाथों को बहुत ही फेमिनिन लुक देते हैं. ये मेहंदी डिजाइन नवरात्रि के एथनिक लुक के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेगा.

सिंगल फिंगर

अगर आप बहुत ज्यादा मेहंदी नहीं चाहतीं, तो सिर्फ रिंग फिंगर या इंडेक्स फिंगर पर एक हैवी डिजाइन लगवा सकती हैं. बाकी उंगलियों को खाली छोड़ दें या सिर्फ एक छोटे डॉट लगाएं. यह स्टाइल आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः Bold और Baddie लुक चाहिए तो Dhurandhar की उल्फत से लें साड़ी इंस्पिरेशन, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Related Articles