Home Lifestyle आया Buddymoon का ज़माना! Rashmika से सीखें वेकेशन एन्जॉय करना

आया Buddymoon का ज़माना! Rashmika से सीखें वेकेशन एन्जॉय करना

by Live India
आया Buddymoon का ज़माना! Rashmika से सीखें वेकेशन एन्जॉय करना

Rashmika Mandana Buddymoon: न्यूलीवेड सेलिब्रिटी कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी हनीमून वीडियोज़ और फोटोज़ की वजह से वायरल हो रहे हैं.

26 मार्च, 2026

हैदराबाद में अपनी शादी की शानदार रस्मों को निपटाने के बाद, साउथ और बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कुछ ऐसा किया जो आजकल के कपल्स के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है. दरअसल, रश्मिका और विजय अपनी शादी के ठीक बाद अकेले नहीं, बल्कि अपने करीबी दोस्तों की टोली के साथ कोह समुई के एक बहुत खूबसूरत समंदर किनारे बने एयरबीएनबी विला में छुट्टियां मनाने निकल गए. इसे आजकल की भाषा में ‘हनीमून’ नहीं, बल्कि ‘बडीमून’ कहा जा रहा है.

बडीमून का नया फंडा

भारत में सालों से हनीमून को एक बहुत ही प्राइवेट मामला माना जाता रहा है. कुछ पीढ़ियों पहले तक तो हालत ये थे कि दूल्हे की फैमिली वाले भी साथ चले जाते थे. या फिर इसे सिर्फ सिर्फ वंश आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से एड करके देखा जाता था. लेकिन अब टाइम बदल चुका है. आज के यंगस्टर्स शादी की भारी-भरकम रस्मों और शोर-शराबे के बाद सिर्फ आइसोलेशन नहीं चाहते, बल्कि वो उस खुशी को अपने करीबी दोस्तों के साथ बांटना चाहते हैं जिन्हें वो अपनी पसंद और फैमिली मानते हैं. ‘बडीमून’ इसी सोच का नतीजा है. यानी वेडिंग सेलिब्रेशन को थोड़ा और खींचने और अपनों के साथ सुकून के पल बिताने का एक शानदार तरीका.

यह भी पढ़ेंःPune का Mastani Mahal, बाजीराव और मस्तानी की अमर प्रेम कहानी का वो खामोश गवाह, जिसे इतिहास के पन्नों से ज्यादा दीवारों ने संजोकर रखा

खूबसूरत नज़ारा और दोस्तों का साथ

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे स्टार्स जो हमेशा कैमरों की नजर में रहते हैं, उनके लिए ये वेकेशन किसी ब्लेसिंग से कम नहीं था. उन्होंने कोह समुई के बीचसाइड विला में अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताया. वहां न कोई फॉर्मेलिटी थी और न ही सजने-संवरने का प्रेशर. प्राइवेट शेफ का बनाया खाना, समंदर किनारे लंबी सैर, पूल में मस्ती, म्यूज़िक और देर रात तक चलने वाली गपशप, यही रश्मिका और विजय का हनीमून या बडीमून था.

बडीमून का ट्रेंड

आजकल की जेन-जी जेनेरेशन रिश्तों को देखने का नजरिया बदल रही है. अब सिर्फ रोमांस ही सब कुछ नहीं है, बल्कि दोस्ती को भी उतनी ही तवज्जो दी जा रही है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन ने हमें अपनों से दूर कर दिया था, इसलिए अब लोग किसी भी बड़े मौके पर अपने दोस्तों का साथ छोड़ना नहीं चाहते. शादी के तुरंत बाद अपनी नई लाइफ की शुरुआत उन लोगों के साथ करना जिन्होंने आपके हर अच्छे-बुरे वक्त में साथ दिया हो, वाकई एक खूबसूरत फीलिंग है. आखिर रोमांस के लिए तो पूरी लाइफ पड़ी है, लेकिन अपने सभी फेवरेट दोस्तों को एक साथ एक जगह जमा करने का मौका बार-बार कहां मिलता है? तो अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं, तो रश्मिका और विजय से इंस्पिरेशन लें और एक ‘बडीमून’ प्लान करने के बारे में जरूर सोचें.

यह भी पढ़ेंः भरी-भरी मेहंदी का जमाना गया, अब हाथों को सजाएं फिंगर टिप Mehndi Designs के साथ

Related Articles