Home Latest News & Updates पाकिस्तान ने झोंकी आंखों में धूल!

पाकिस्तान ने झोंकी आंखों में धूल!

by Live India
Petrol in Pakistan 80 rupees cheaper

Pakistan Petrol Price : ईरान युद्ध का असर पर पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है. वहां पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. हालांकि, लोगों के भारी विरोध के बाद शहबाज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

पाकिस्तान पेट्रोल की कीमत: ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. अब इसका सीधा प्रभाव पाकिस्तान पर भी देखने को मिल रहा है और पेट्रोल के प्राइस आसमान छू रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तानी सरकार ने बड़ी राहत दी है और पेट्रोल के दामों में 80 रुपये कम कर दिए हैं. इस फैसले के बाद देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 378 रुपये तक पहुंच गई है. नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी. दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि ये पाकिस्तान की अवाम की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया है, क्योंकि पहले 137 रुपये बढ़ाए थे जिसके बाद कीमत 458 पर पहुंच गई थी और अब उसमें से 80 रुपये घटा दिए गए हैं.

बढ़ती कीमतों से त्राहिमाम-त्राहिमाम

शहबाज सरकार ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे. देश के अंदर हाल ही में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 43 और 55 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थीं. इसके बाद पाकिस्तान की अवाम में काफी गुस्सा था और वह सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गए.

व्यवस्था को संभालने के लिए किया ऐलान

राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आवाम को राहत देने के लिए पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गई है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की है. इसके अलावा सरकार ने वर्क फ्रॉम होम और चार दिनों के वीक ऑफ की भी व्यवस्था की थी ताकि आम लोग घर से न निकलें. लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है और अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इसी बीच अब संघीय सरकार ने बड़ी राहत दी है.

डीजल पर भी पड़ी भयंकर मार

फिलहाल, पेट्रोल का प्राइस कम किया गया है लेकिन डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं. वर्तमान में डीजल का प्राइस 520.35 रुपये प्रति लीटर है. सरकार ने लगने वाली लेवी को बढ़ाकर 160 रुपये कर दिया है और टैक्स को घटाकर शून्य कर दिया है. इस फैसले से सरकार का कहना है कि डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट काफी महंगा हुआ है और माल ढुलाई पर भी इसका सीधा प्रभाव देखने को मिला है. अब इसको बैलेंस करने के लिए पेट्रोल सस्ता किया गया है.

Related Articles