Home Lifestyle साड़ी और सूट के साथ पहनें ये नेकलेस

साड़ी और सूट के साथ पहनें ये नेकलेस

by Live India
साड़ी और सूट के साथ पहनें ये नेकलेस

1

Minimal Necklace Design: मिनिमल नेकलेस न सिर्फ पहनने में कम्फर्टेबल होते हैं, बल्कि आपके ओवरऑल लुक में क्लास और एलिगेंस भी जोड़ते हैं. यहां देखें कुछ बेहतरीन ट्रेंडिंग डिजाइन.

11 अप्रैल, 2026

भारी ज्वेलरी का जमाना अब जा चुका है. आजकल ज्वेलरी जितनी कम और एलिगेंट होगी, लुक उतना ही अच्छा दिखेगा. मिनिमल नेकलेस, खासकर साड़ी और सूट के साथ, एक बढ़ता हुआ ट्रेंड है. ये नेकलेस न सिर्फ पहनने में कम्फर्टेबल होते हैं, बल्कि आपके ओवरऑल लुक में क्लास और एलिगेंस भी जोड़ते हैं। अगर आप बिना ज्यादा सजावट के स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो मिनिमलिस्ट नेकलेस एक बढ़िया ऑप्शन हैं। आप इन्हें रोजाना पहनने से लेकर फंक्शन तक आसानी से कैरी कर सकते हैं. सही नेकलेस चुनकर, आप बिना ज़्यादा एफर्ट के अपने आउटफिट को बेहतर बना सकते हैं. यह नेकलेस आपके लुक का स्टेटमेंट पीस बन जाएगा. यहां आपको कुछ बेहतरीन डिजाइन दिखाए गए हैं.

बहुस्तरीय हार

न्यूनतम हार डिजाइन

यह मल्टी लेयर डायमंड नेकलेस बहुत ही खूबसूरत लग रहा है. शादियों में आप इसे लहंगे या साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं. यह आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा. इसका डिजाइन बहुत यूनीक और क्लासी लग रहा है. गोल्डन डिटेलिंग वाली साड़ी के साथ यह परफेक्ट लगेगा.

न्यूनतम हीरे का हार

एस्थेटिक लुक पसंद करने वाली लड़कियों को यह पतला डायमंड नेकलेस बहुत पसंद आएगा. यह आपके लुक में एलिगेंस ऐड कर देगा. आप सूट साड़ी के साथ इसे पहन सकती हैं. यह नेकलेस नई ब्राइड और अनमैरिड लड़कियों, दोनों पर भी बहुत प्यारा लगेगा. यह गिफ्टिंग के लिए भी एक अच्छा आइटम है.

न्यूनतम पेंडेंट

डेली वेयर के लिए यह मिनिमल पेंडेंट बहुत सुंदर और कम्फर्टेबल रहेगा. यह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट के साथ सुंदर लगेगा और आपके लुक में एक शाइन ऐड कर देगा. इसकी खास बात है कि आप एक चेन के साथ अलग-अलग पेंडेंट पहन सकती हैं.

दुल्हन का हार

अगर आप ब्राइड बनने वाली हैं या बन चुकी हैं, तो यह पिंक डायमंड नेकलेस आपको जरूर लेना चाहिए. यह नेकलेस पूरा ब्राइडल लुक देता है. आप इसे शादी के बाद वाले फंक्शन में पहन सकती हैं. सूट और साड़ी के साथ यह नेकलेस बहुत क्लासी लगेगा. आप इसके साथ मैचिंग ईयररिंग भी पहन सकती हैं. यह डिजाइन आजकल ट्रेंड में भी है.

यह भी पढ़ें- Kiara Advani का Pink साड़ी में न्यू मॉम वाला ग्लो, आप भी पा सकती हैं उनके जैसा किलर लुक

Related Articles