Home Latest News & Updates जानें आशा भोसले- पंचम दा की लवस्टोरी

जानें आशा भोसले- पंचम दा की लवस्टोरी

by Live India
Asha Bhosle Love Story

Asha Bhosle Love Story: आशा भोसले जी की पर्सनल लाइफ संघर्ष से भरी रही. उन्होंने 47 साल की उम्र में आरडी बर्मन से शादी की थी, जब उनके तीन बच्चे थे. यहां जानें उनकी दिलचस्प लवस्टोरी.

12 अप्रैल, 2026

मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 साल की सिंगर ने मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में आखिरी सांस ली है. उन्हें शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आशा ताई के निधन से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. उनके फैंस न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में हैं, जिन्हें इस खबर से सदमा लगा है. उनका करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही संघर्ष से भरी थी. उन्होंने 47 साल की उम्र में आरडी बर्मन से शादी की थी. उस समय वे तीन बच्चों की मां थीं. उन दोनों की लवस्टोरी बहुत ही दिलचस्प है. पंचम दा ने उन्हें कई बार शादी के लिए प्रपोज किया था, तब जाकर वे मानी थीं.

आशा-भोसले-लव-स्टोरी
आशा-भोसले-लव-स्टोरी

दोनों की मुलाकात

आर.डी. बर्मन और आशा भोसले ने 1980 में शादी की. यह उनकी दूसरी शादी थी. आर.डी. बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी, लेकिन यह शादी ज़्यादा दिन नहीं चली. आशा भोसले की पहली शादी गणपतराव से हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं. बाद में वे दोनों भी अलग हो गए. किस्मत और प्यार ने आशा भोसले और आरडी बर्मन को एक साथ ला दिया. आरडी बर्मन और आशा भोसले की पहली मुलाकात 1950 के दशक में स्टूडियो में हुई थी. उस समय में आशा पंचम दा के पिता और महान संगीतकार सचिन देव बर्मन के स्टूडियो में गाना गाने के लिए जाया करती थीं. 1960 के बाद पंचम दा खुद आशा को गाने देने लगे और उस समय दोनों में बातचीत हुई.

आशा जी ने पहला प्रपोजल किया था रिजेक्ट

उनकी असली केमिस्ट्री तब शुरू हुई जब आर.डी. बर्मन ने 1960 के दशक में खुद म्यूजिक बनाना शुरू किया. उन्होंने आशा भोसले की आवाज का इस्तेमाल अलग तरीके से किया. उसी दौरान पंचम दा उनके प्यार में दीवाने हो गए थे. फिल्म तीसरी मंजिल के गानों ने दोनों की जोड़ी को सुपरहिट बना दिया था. पंचम दा आशा से 6 साल छोटे थे . जब पंचम दा ने उन्हें पहली बार प्रपोज किया तो आशा जी ने मजाक में उनका प्रपोजल यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि- मैं तुम से क्यों शादी करूंगी, तुम तो दिनभर सिगरेट पीते रहते हो और हारमोनियम बजाते रहते हो.

मां की नाराजगी के बावजूद की शादी

पंचम दा ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और आशा जी को मना लिया. दोनों ने 1980 में शादी कर ली. आशा जी ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘वो मेरे पीछे पड़ गए थे, मैं क्या करती, मैंने कहा- ओके.’ आर.डी. बर्मन की मां आशा और आर.डी. बर्मन के रिश्ते से खुश नहीं थीं. इसलिए, उन्होंने शादी के लिए कई साल इंतजार किया. आखिरकार 1980 में उनकी शादी हो गई. हालांकि, आशा और आर.डी. बर्मन की शादी ज़्यादा दिन नहीं चली. कहा जाता है कि आशा ने आर.डी. बर्मन की लाइफस्टाइल की वजह से उनसे दूरी बना ली थी. हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते का सम्मान बनाए रखा. 1994 में आरडी बर्मन के निधन तक आशा जी उनके साथ रहीं.

Related Articles