Home News Ahaan Panday और Aneet Padda फिर चलाएंगे अपने प्यार का जादू

Ahaan Panday और Aneet Padda फिर चलाएंगे अपने प्यार का जादू

by Live India
Ahaan Panday और Aneet Padda फिर चलाएंगे अपने प्यार का जादू

Ahaan Pandey-Aneet Padda: बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने की तैयारी में है.

16 अप्रैल, 2026

बॉलीवुड में जब कोई लव स्टारो ऑडियन्स के दिलों को छू जाती है, तो उसके बारे में लंबे टाइम तक बातें होती हैं. कुछ ऐसा ही जादू फिल्म ‘सैयारा’ ने चलाया था. अब इस फिल्म के फैंस के लिए एक बहुत ही शानदार खबर आ रही है. दरअसल, डायरेक्टर मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की हिट तिकड़ी एक बार फिर यश राज फिल्म्स के बैनर तले एक इंटेंस लव स्टोरी के लिए साथ आ रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ से ही फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. अब फैंस दोनों को फिर साथ देखने के लिए बेताब है.

फिर सजेगी महफिल

एक उभरते हुए म्यूजीशियन और अल्जाइमर से जूझ रही एक राइटर की इमोशनल कहानी ‘सैयारा’ ने ऑडियन्स को खूब रुलाया. इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 338 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सक्सेस के नए झंडे गाड़े थे. अब वही टीम एक बार फिर पर्दे पर नई यादें बुनने को तैयार है.

यह भी पढ़ेंः‘अब किसे गले लगाऊं मैं’, आशा भोसले की पोती जनाई ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, चाहने वालों को दिया स्पेशल मैसेज

लव स्टोरीज़ के उस्ताद

‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ और ‘मर्डर 2’ जैसी म्यूजिकल हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए प्यार हमेशा से एक डीप फीलिंग रहा है, जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन होता है. मोहित ने बताया कि ‘सैयारा’ की टीम के साथ दोबारा काम करना घर वापसी जैसी फीलिंग है. वो इस नई कहानी को लेकर एक नए आर्टिस्ट की तरह एक्साइटेड और थोड़े नर्वस भी हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्मों का म्यूज़िक हमेशा की तरह लोगों के दिलों को छुएगा.

YRF और मोहित का कॉम्बो

यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने इस कोलेब्रेशन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोहित सूरी के साथ काम करना सिर्फ फिल्म बनाना नहीं, बल्कि एक खास फीलिंग और म्यूज़िक को पर्दे पर उतारना है. उन्होंने कहा कि ‘सैयारा’ एक यादगार पल था और अब वो एक ऐसी कहानी की तलाश में हैं जो और भी ज्यादा ईमानदार हो. अहान और अनीत को ‘जेन-जी’ की सबसे फेवरेट जोड़ी बताते हुए उन्होंने दोनों की वापसी पर खुशी जताई.

कब शुरू होगी शूटिंग?

अभी तक अहान और अनीत की इस नई फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि, साल के अंत में इस फिल्म का काम फ्लोर पर शुरू हो जाएगा. फिल्म के मेकर्स इसे 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी मोहित सूरी की पिछली फिल्मों की तरह बेहतरीन गानों और दिल को जीतने वाली कहानी होगी.

Related Articles