Home Latest News & Updates World Cup देखने के लिए अब सफर होगा 12 गुना ज्यादा महंगा

World Cup देखने के लिए अब सफर होगा 12 गुना ज्यादा महंगा

by Live India
मैच का बुखार या जेब काटने का जुगाड़? World Cup देखने के लिए अब सफर पर खर्च करने होंगे 12 गुना ज्यादा रुपये

World Cup: भारत में तो सिर्फ क्रिकेट को पूजते हैं, लेकिन विदेश में बाकी स्पोर्ट्स को भी काफी बढ़ावा दिया जाता है. खैर, अगर आप न्यूयॉर्क में फुटबॉल मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले कुछ अपडेट ले लीजिए.

18 अप्रैल, 2026

अगर आप 2026 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूयॉर्क की चकाचौंध से न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने जाने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए. वहां सिर्फ स्टेडियम की टिकटें ही महंगी नहीं हैं, बल्कि स्टेडियम तक पहुंचने का 15 मिनट का रास्ता भी आपकी जेब खाली करने के लिए काफी है. दरअसल, मैनहट्टन से स्टेडियम तक की जिस ट्रेन जर्नी का नॉर्मल किराया मात्र 13 डॉलर यानी करीब 1,100 रुपये होता है, मैच के दिनों में उसके लिए फैंस को 150 डॉलर यानी लगभग 12,500 रुपये चुकाने होंगे.

12 गुना ज्यादा दाम

सुनने में ये किसी मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन हकीकत यही है. मैनहट्टन के पेन स्टेशन से मेटलाइफ स्टेडियम की दूरी सिर्फ 9 मील है और ट्रेन से वहां पहुंचने में सिर्फ 15 मिनट लगते हैं. लेकिन वर्ल्ड कप के दौरान ये किराया नॉर्मल से लगभग 12 गुना बढ़ा दिया गया है. करीब 40,000 फैंस के इस पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की उम्मीद है क्योंकि स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा न के बराबर होगी.

यह भी पढ़ेंःIPL में क्यों नहीं खरीदा विराट कोहली को दिल्ली ने? अब वीरेंद्र सहवाग ने खोला राज; बताया ये खास कारण

लूट नहीं, मजबूरी है

जब इस भारी-भरकम बढ़ोतरी पर सवाल उठे, तो एनजे ट्रांजिट के ऑफिसर्स का कहना था कि वो कोई लूट नहीं मचा रहे, बल्कि सिर्फ अपना खर्च निकालने की कोशिश कर रहे हैं. उनका मानना है कि टूर्नामेंट के दौरान फैंस को लाने-ले जाने में लगभग 62 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा, जिसमें से बड़ा हिस्सा इस बढ़े हुए किराए से ही पूरा होगा. हालांकि, न्यू जर्सी की गवर्नर ने क्लियर कह दिया है कि वर्ल्ड कप का बोझ वहां के आम टैक्सपेयर्स पर नहीं डाला जाएगा. उन्होंने फीफा से इस खर्च को उठाने की मांग की है.

बाकी शहरों का रुख

दूसरी तरफ, फुटबॉल की ग्लोबल संस्था फीफा इस फैसले से काफी नाराज है. फीफा का कहना है कि दुनिया के किसी भी बड़े इवेंट में इस तरह मनमाना किराया नहीं वसूला जाता. उन्होंने वॉर्निंग दी है कि इतने महंगे किराए की वजह से फैंस दूसरे रास्ते चुनेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम होगा. दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका के बाकी शहर जैसे लॉस एंजिल्स, अटलांटा और ह्यूस्टन ने अपने किराए में कोई बदलाव नहीं किया है. वहां आज भी एक तरफ का किराया 2 डॉलर से भी कम है.

पार्किंग भी नहीं सस्ती

अगर आप सोच रहे हैं कि ट्रेन छोड़कर बस या कार से चले जाएं, तो वहां भी राहत नहीं है. शटल बसों का राउंड-ट्रिप किराया 80 डॉलर रखा गया है. वहीं, अगर आप अपनी कार पार्क करना चाहते हैं, तो पास के मॉल में एक पार्किंग स्पॉट के लिए आपको 225 डॉलर यानी करीब 19,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. कुल मिलाकर, न्यू जर्सी में फुटबॉल का आनंद लेना अब सिर्फ स्पोर्ट्स लव का नहीं, बल्कि भारी बजट का मामला बन गया है. अब देखना ये होगा कि इसके बाद भी फैंस की एक्साइटमेंट कितना बरकरार रहने वाली है.

यह भी पढ़ेंः फिर दिखा मैदान पर अर्शदीप का चार्म! मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस; तेज गेंदबाज से जुड़ा है नाम

Related Articles