Home Latest News & Updates इंटरनेट पर राघव चड्ढा के मीम्स की बाढ़

इंटरनेट पर राघव चड्ढा के मीम्स की बाढ़

by Live India
Raghav Chadha Memes

Raghav Chadha Memes: राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग “प्लेसमेंट लग गई” का मीम वायरल हो रहा है.

25 अप्रैल, 2026

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 7 अन्य सांसदों ने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी का झाड़ू छोड़कर बीजेपी का कमल उठा लिया है. वैसे तो राजनीति में नेताओं का दल बदलना चलता रहता है, लेकिन राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होना लोगों को हजम नहीं हो रहा, खासकर उन जेन-जी फॉलोवर्स को, जो पिछले कुछ दिनों में उनके फैन बने थे. राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की खबर सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स घट रहे हैं और मीम्स की बाढ़ आ गई है.

ट्रेंड कर रहे मीम्स

इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग “प्लेसमेंट लग गई” से लेकर हेरा फेरी-स्टाइल कन्फ्यूजन और ड्रामैटिक “वॉशिंग मशीन” तक, यूजर्स आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के मजेदार मीम्स बना रहे हैं. राघव चड्ढा के फैन रील्स के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने ह्यूमर, सरकाज्म और फिल्म-स्टाइल पंचलाइन के साथ रिएक्ट किया है, जिससे यह पॉलिटिकल डेवलपमेंट दिन के सबसे ज्यादा चर्चित ऑनलाइन ट्रेंड्स में से एक बन गया. वहीं कुछ मीम्स राघव चड्ढा को बीजेपी की वॉशिंग मशीन में साफ होता हुआ दिखाया गया.

Raghav Chadha Memes

‘प्लेसमेंट लग गई’

सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग मीम ‘प्लेसमेंट लग गई’ बना, जिसमें राघव चड्ढा की फोटो के कैप्शन में लिखा है- ‘AAP में इंटर्नशिप करने के बाद, BJP में प्लेसमेंट लग गई’. दूसरे मीम में मशहूर क्लासरूम सीन दिखाया गया था, जिसमें एक स्टूडेंट गर्व से कहता है कि उसका प्लेसमेंट हो गया है, यूजर्स मजाक कर रहे थे कि MPs को आखिरकार पॉलिटिक्स में उनका “ड्रीम पैकेज” मिल गया. एक अन्य मीम में अन्ना हजारे को इस डेवेलपमेंट से खुश होता दिखाया है और कैप्शन में लिखा है- “मेरा बदला पूरा हुआ.” किसी मीम में राघव को बीजेपी का स्पाई दिखाया गया है.

Raghav Chadha Memes

पुराने क्लिप्स वायरल

यूजर्स राघव चड्ढा के पुराने इंटरव्यू क्लिप्स और बीजेपी से मिलने के बाद का वीडियो क्लिप जोड़कर पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें राघव चड्ढा पहले बीजेपी की कड़ी आलोचना कर रहे थे, बाद में उनका नया वीडियो प्ले होता है, जिसमें वे खुद बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर रहे हैं. किसी ने उन्हें ‘मीम ऑफ नेशन’ का खिताब दिया है.

बता दें, पिछले कुछ दिनों में राघव चड्ढा ने राज्यसभा में महंगे रिचार्ज समेत कुछ जरूरी मुद्दे उठाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी उनके पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी. लोग उन्हें पसंद करने लगे. इसके बाद आम आदमी पार्टी ने उनसे राज्यसभा में बोलने का अधिकार छीन लिया. कुछ दिनो बाद ही 24 अप्रैल को राघव चड्ढा ने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. अब सोशल मीडिया पर मीमर्स अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें- AAP के बगावती सांसदों पर उठा संवैधानिक सवाल, पार्टी ने की अयोग्य घोषित करने की तैयारी; पढ़ें समीकरण

Related Articles