Home Latest News & Updates 5 मई है पैसे लगाने का आखिरी दिन

5 मई है पैसे लगाने का आखिरी दिन

by Live India
OnEMI Technology IPO

OnEMI Technology IPO एक मेनबोर्ड का आईपीओ है, जो 30 अप्रैल से 5 मई तक खुला है. कंपनी आईपीओ के जरिए 925.92 करोड़ रुपये जुटा रही है.

ओनेएमआई टेक्नोलॉजी आईपीओ: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. बीते दो महीने से अधिक समय से पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से दुनिया भर की मार्केट प्रभावित हुईं हैं. इस कारण भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, जानकारों की मानें तो यह समय बाजार में निवेश के नजरिये से अच्छा माना जा रहा है. इस बीच आईपीओ मार्केट में भी लोग लगातार निवेश करते हुए दिख रहे हैं. आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं. वहीं, OnEMI Technology के आईपीओ पर भी निवेशकों की नजर पहले से बनी हुई है, जो 30 अप्रैल से ही निवेश के लिए खुल चुका है और इसको सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है.

वैसे आमतौर पर आईपीओ 2 से तीन दिनों के लिए ही खुलता है लेकिन यह आईपीओ 30 अप्रैल से 5 मई तक खुला है क्योंकि 1 मई को महाराष्ट्र डे और 2 व 3 मई को शनिवार और रविवार होने के कारण शेयर बाजार बंद रहा. OnEMI Technology IPO को सब्सक्राइब करने के लिए दो दिन बचे हैं, आइए जानते हैं कि आईपीओ को अभी तक कितना गुना सब्सक्राइब किया गया है और इसके साथ ही इस आईपीओ से जुड़ी हुई एक-एक डिटेल्स को भी जानेंगे.

OnEMI Technology IPO: 925.92 करोड़ जुटाएगी कंपनी

OnEMI Technology IPO एक मेनबोर्ड का आईपीओ है, जो 30 अप्रैल से 5 मई तक खुला है. आईपीओ का प्राइस बैंड 162 रुपये से लेकर 171 रुपये प्रति शेयर है. इस आईपीओ के एक लॉट में 87 शेयर्स शामिल हैं. कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 925.92 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी. इस आईपीओ का कुल इश्यू साइज 925.92 करोड़ रुपये का है, जिसमें 850 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है और 75.92 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है.

शेयर का अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

5 मई को OnEMI Technology IPO का सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद से निवेशकों की निगाहें इसके शेयरों के अलॉटमेंट पर होगी. संभावना जताई जा रही है कि पात्र निवेशकों को OnEMI Technology IPO Allotment 6 मई हो सकता है. यह अभी एक संभावित तारीख है. वहीं, जिन निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट नहीं हो पाएगा, उनके रिफंड अलॉटमेंट के अगले दिन आ जाएगा. वहीं, इस आईपीओ की संभावित लिस्टिंग डेट 8 मई 2026 बताई जा रही है. OnEMI Technology IPO का रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है. आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं.

OnEMI Technology IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

अब बात करते हैं OnEMI Technology IPO के subscription status की. इस आईपीओ को अभी तक 0.25 गुना सब्सक्राइब किया गया है. यह मात्र एक दिन में ही किया गया है. इनमें रिटेल कैटेगरी में 0.06 गुना, क्यूआईबी के द्वारा 0.69 गुना और एनआईआई के द्वारा 0.11 गुना सब्सक्राइब किया गया है. हालांकि, अभी इस आईपीओ में निवेश करने के लिए दो दिन और बचे हैं. संभावना है कि इस दौरान और भी अधिक सब्सक्रिप्शन हो सकता है.

कंपनी के बारे में

OnEMI Technology (OnEMI Technology Technology Solutions Ltd.) की बात करें तो इसकी स्थापना 2016 में हुई थी. यह अपने मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए डिजिटल लोन देती है.

यह भी पढ़ें: What is IPO: आईपीओ क्या है और इसमें कैसे करते हैं निवेश? यहां जानें जरूरी डिटेल्स

Related Articles