Home News 24 साल बाद YouTube पर छाई Irrfan Khan की ‘द लास्ट टेनेंट’

24 साल बाद YouTube पर छाई Irrfan Khan की ‘द लास्ट टेनेंट’

by Live India
24 साल बाद YouTube पर छाई Irrfan Khan की 'द लास्ट टेनेंट'

Irrfan Khan: इरफान खान बॉलीवुड के सबसे टेलेंटेड एक्टर्स में से एक थे. उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें दिल से याद करते हैं. यही वजह है कि उनकी 24 साल पुरानी खोई हुई विरासत को एक बार फिर याद दिलाया गया है.

05 मई, 2026

सिनेमा की दुनिया में कभी-कभी कुछ चीजें वक्त की धूल में खो जाती हैं, लेकिन जब वो वापस आती हैं, तो यादों का सैलाब उमड़ पड़ता है. दिग्गज एक्टर इरफान खान, जिन्हें दुनिया छोड़े 6 साल बीत चुके हैं, उनके फैंस के लिए एक ऐसी ही इमोशनल कर देने वाली खबर आई है. दरअसल, इरफान की एक पुरानी और अनरिलीज्ड फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ आखिरकार 24 साल बाद ऑडियन्स के सामने आ गई है और वो भी बिल्कुल फ्री!

यूट्यूब की इरफान को श्रद्धांजलि

इरफान खान की छठी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर मेकर्स ने उनकी साल 2000 में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया है. ‘द साल्ट इंक’ के यूट्यूब पेज पर मौजूद ये 43 मिनट की फिल्म इरफान खान के उन दिनों की याद दिलाती है जब वो स्टारडम की दहलीज पर कदम रख रहे थे. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें इरफान खान के साथ विद्या बालन नजर आ रही हैं. उस टाइम विद्या बालन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख ही रही थीं और टीवी शो ‘हम पांच’ की वजह से फेमस हो चुकी थीं. विद्या बालन ने इस रिलीज पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘द लास्ट टेनेंट को ऑडियन्स तक पहुंचता देखना किसी सपने जैसा है. तब मैं बस अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी. इरफान के साथ काम करना तब भी खास था और आज भी है, क्योंकि यही इकलौती फिल्म है जिसमें हम साथ दिखे.

यह भी पढ़ेंः 70 फिल्में, 30 साल और अब फोर्ट सेंट जॉर्ज की बारी, Vijay की पॉलिटिक्स पड़ रही सब पर भारी!

कचरे में मिली फुटेज

डायरेक्टर सार्थक दासगुप्ता ने इस फिल्म को बिना किसी बजट और गारंटी के बनाया था. सालों तक इस फिल्म की फुटेज खोई रही और ऐसा माना जाने लगा कि इसे दुनिया कभी नहीं देख पाएगी. लेकिन किस्मत का खेल देखिए, हाल ही में डायरेक्टर को इस फिल्म की एक पुरानी वीएचएस (VHS) कॉपी मिल गई. सार्थक ने इसे अपनी भूली हुई यादों और इरफान खान के लिए एक इमोशनल श्रद्धांजलि बताया है.

सिंपल कहानी

सार्थक दासगुप्ता और उनकी पत्नी नीना ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. ये फिल्म उस दौर की झलक दिखाती है जब किरदारों में सादगी और एक्टिंग में गहराई होती थी. अगर आप इरफान खान की शानदार एक्टिंग और विद्या बालन की मासूमियत के फैन हैं, तो ये शॉर्ट फिल्म आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है. इरफान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ‘द लास्ट टेनेंट’ के जरिए उनका एक और अनदेखा पहलू स्क्रीन पर हमेशा के लिए अमर हो गया है.

यह भी पढ़ेंः धागों से बनाई सोनू सूद की विशाल तस्वीर, MP के युवा कलाकार को मुंबई में मिला सम्मान, टैलेंट देख चौंक जाएंगे आप

Related Articles