Home News Bhooth Bangla से खिलाड़ी ने फिर जमाया Box Office पर सिक्का!

Bhooth Bangla से खिलाड़ी ने फिर जमाया Box Office पर सिक्का!

by Live India
Bhooth Bangla से खिलाड़ी ने फिर जमाया Box Office पर सिक्का!

Bhooth Bangla Box Office: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ की सक्सेस का मज़ा ले रहे हैं. काफी टाइम के बाद अक्षय बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाते हुए नज़र आ रहे हैं.

09 मई, 2026

बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ टाइम से मुश्किल दौर देख रहे अक्षय कुमार के लिए आखिरकार खुशखबरी आ गई है. दरअसल, प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. अब ये फिल्म 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बुहत करीब पहुंच गई है. अक्षय और वामिका गब्बी की जोड़ी को ऑडियन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है.

Bhooth Bangla
Bhooth Bangla

चौथे शुक्रवार की कमाई

रिलीज के चौथे हफ्ते में भी ‘भूत बंगला’ का क्रेज बरकरार है. इस फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार को लगभग 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस कमाई के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 144.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जिस तरह से फिल्म परफॉर्म कर रही है, उसे देखकर उम्मीद है कि ये इस वीकेंड तक या अगले कुछ दिनों में आसानी से 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

यह भी पढ़ेंःबिंज वॉच की करें तैयारी, रैप बैटल से कोरियन ड्रामा तक, इस वीकेंड OTT पर है बहुत कुछ खास!

फिल्म का टारगेट

वैसे, अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस टारगेट 155 से 160 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, ये आंकड़ा उतना भी बड़ा नहीं हैं. लेकिन फिर भी अक्षय कुमार के लिए काफी खास है. दरअसल, महामारी के बाद अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं. पिछले साल उनकी कुछ फिल्मों ने एवरेज कमाई की है, लेकिन उन्हें जिस बड़ी हिट की तलाश थी, वो नहीं मिली. अब ‘भूत बंगला’ ने अक्षय कुमार के करियर में आए इस सूखे को पानी देने का काम किया है. वहीं, जहां बड़े स्टार्स दो या तीन साल में एक फिल्म लाते हैं, वहीं अक्षय साल में कई फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस की रौनक बनाए रखते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए अक्षय कुमार का फॉर्म में रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में ऑडियन्स का आना-जाना लगाए रखती हैं.

Bhooth Bangla
Bhooth Bangla

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने अपने पहले हफ्ते में शानदार 80.50 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसके अलावा दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 41.50 करोड़ की कमाई की. तीसरे हफ्ते के अंत तक इस हॉरर कॉमेडी ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अब चौथे हफ्ते में भी इसका जलवा कायम है. वैसे भी इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. इस वजह से ‘भूत बंगला’ के पास अपनी कमाई बढ़ाने का पूरा मौका है. देखा जाए तो ‘भूत बंगला’ ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट मजेदार हो और प्रियदर्शन जैसा डायरेक्टर साथ हो, तो ऑडियन्स सिनेमाघरों तक आ ही जाती है.

यह भी पढ़ेंः परदे के ‘भगवान’ से इलेक्शन के ‘सुल्तान’ तक, South के इन Superstars ने अपने फिल्मी स्वैग से हिला दी राजनीति की कुर्सी

Related Articles