Home News Box Office पर गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही है Dhurandhar 2

Box Office पर गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही है Dhurandhar 2

by Live India
Dhurandhar 2 के ट्रेलर ने 20 साल पुराने गाने को फिर बनाया एंथम

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर मूवी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर गदर मचाने की तैयारी में हैं. आप भी जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म.

11 मई, 2026

रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी सिनेमाघरों में जो सुनामी लाई थी, वो अब आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पूरी दुनिया में अपनी कमाई से इतिहास रच दिया है. अब फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर को घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है.

dhurandhar
dhurandhar

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड

19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद कम ही लोगों को थी. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारत में 1,140 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई की है. वहीं ग्लोबल लेवल स्तर पर फिल्म का डंका अभी भी बज रहा है. रणवीर सिंह की इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,791.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रणवीर के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों से सजी ये फिल्म सात हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है.

यह भी पढ़ेंःपरदे के ‘भगवान’ से इलेक्शन के ‘सुल्तान’ तक, South के इन Superstars ने अपने फिल्मी स्वैग से हिला दी राजनीति की कुर्सी

ओटीटी पर कब और कहां देखें?

नेटफ्लिक्स की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 14 मई, 2026 को इंटरनेशनल लेवल पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि, एक ट्विस्ट ये है कि इंटरनेशनल लेवल पर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, भारत में इसके लिए प्लेटफॉर्म बदल सकता है. भारत में इसके ‘जियोहॉटस्टार’ पर 14 मई के आसपास रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा ओटीटी वर्जन में ऑडियन्स को कुछ खास भी मिलने वाला है. दरअसल, ये फिल्म ओटीटी पर ‘रॉ एंड अनदेखा’ टैगलाइन के साथ आएगी. इसका रनटाइम लगभग 3 घंटे 52 मिनट का होगा. इसमें कुछ अनसेंसर्ड सीन और एक्स्ट्रा फुटेज भी शामिल होने की उम्मीद है, जो इसे सिनेमाहॉल वाले एक्सपीरियंस से और भी बेहतर बनाएंगे.

dhurandhar
dhurandhar

कंट्रोवर्सी से नाता

फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख एक कोर्स केस की वजह से भी चर्चा में आई. दरअसल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमेक्स में फिल्म ‘त्रिदेव’ के फेमस गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ के रीमिक्स वर्जन ‘रंग दे लाल’ के यूज को लेकर कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई थी. ‘त्रिदेव’ के मेकर राजीव राय ने बिना अनुमति गाने के इस्तेमाल का आरोप लगाया था. इसी सुनवाई के दौरान धुरंधर के मेकर्स ने हिंट दे दिया था कि फिल्म अपनी रिलीज के 8-10 हफ्ते पूरे होने के बाद, यानी मई के बीच तक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी.

कहानी और स्टार कास्ट

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जासूसी, बदले और पॉलिटिकल साजिशों पर बेस्ड है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त ने भी शानदार काम किया है. ये फिल्म न सिर्फ एक्शन के मामले में दमदार है, बल्कि इसकी कहानी भी दर्शकों को लास्ट तक बांधे रखती है. ऐसे में अगर आप भी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन घर बैठे देखना चाहते हैं, तो इसके ओटीटी पर आने का इंतज़ार कीजिए.

Related Articles