Home Lifestyle खूबसूरत Floral Embroidery, जो हर आउटफिट को बना दें रॉयल

खूबसूरत Floral Embroidery, जो हर आउटफिट को बना दें रॉयल

by Live India
खूबसूरत Floral Embroidery, जो हर आउटफिट को बना दें रॉयल

11

Floral Embroidery: फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी का फैशन और ट्रेंड आज का नहीं है. भारतीय फैशन में ये पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा. अगर आप भी इसे लेकर कन्फ्यूज़ हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है.

12 मई, 2026

भारतीय फैशन की बात हो और फूलों का ज़िक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. हल्के समर कुर्तों से लेकर भारी ब्राइडल लहंगों तक, फ्लोरल डिज़ाइन हर जगह अपनी खास पहचान रखते हैं. लेकिन सिर्फ फूलों का प्रिंट किसी आउटफिट को शानदार नहीं बनाता, असली खूबसूरती आती है उसकी कढ़ाई यानी एम्ब्रॉयडरी से. यही कारीगरी फूलों टेक्सचर और ट्रेडिशनल टच देती है. भारतीय फैशन में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की सबसे दिलचस्प बात इसकी वैरायटी है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कारीगर फूलों और बेलों को अपने-अपने तरीके से सजाते हैं. कहीं मिनिमल डिज़ाइन देखने को मिलते हैं, तो कहीं रॉयल अंदाज़. ऐसे में अगर आप फैशन को सिर्फ पहनने की चीज़ नहीं बल्कि आर्ट मानते हैं, तो इंडियन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की ये दुनिया आपको जरूर पसंद आएगी.

चिकनकारी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी

लखनऊ की फेमस चिकनकारी अपनी हल्की और नाज़ुक कढ़ाई के लिए जानी जाती है. इसमें बखिया, फंदा और मुर्री जैसी तकनीकों से बारीक फूल बनाए जाते हैं. कॉटन, मलमल और जॉर्जेट जैसे फैब्रिक पर ये कढ़ाई बहुत एलिगेंट लगती है. गर्मियों के आउटफिट्स और सॉफ्ट ईवनिंग लुक्स के लिए ये परफेक्ट है.

ज़रदोज़ी फ्लोरल वर्क

जब बात रॉयल लुक की हो, तो ज़रदोज़ी का कोई मुकाबला नहीं. गोल्ड और सिल्वर धागों से की जाने वाली ये हैवी कढ़ाई मोती, सीक्विन और स्टोन के साथ और भी ग्रेंड बन जाती है. ब्राइडल लहंगे और डिजाइनर आउटफिट्स में इसका खूब इस्तेमाल होता है.

आरी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी

आरी वर्क में खास हुक वाली सुई से लगातार चेन स्टिच बनाई जाती है. इससे बहुत खूबसूरत और थ्री-डी फ्लोरल पैटर्न तैयार होते हैं. इसमें ज़री, मोती और सीक्विन जोड़कर इसे और अट्रैक्टिव बनाया जाता है. लहंगे और दुपट्टों पर ये कढ़ाई बहुत ही शानदार लगती है.

यह भी पढ़ेंः शादी का सीजन और बॉलीवुड का स्वैग, Shahrukh Khan के टक्सीडो से Shahid Kapoor कुर्ते तक; सब है यहां

फुलकारी

पंजाब की ट्रेडिशनल फुलकारी का मतलब ही है फूलों का काम. इसमें रंग-बिरंगे सिल्क धागों से ज्योमेट्रिक फ्लोरल डिज़ाइन बनाए जाते हैं. ये कढ़ाई किसी भी आउटफिट को फेस्टिव लुक देने के लिए काफी है.

कश्मीरी क्रूएल एम्ब्रॉयडरी

क्रूएल वर्क मोटे ऊनी धागों से किया जाता है. इसमें कश्मीर की खूबसूरत वादियों से इंस्पायर बेल-बूटे और चिनार के पत्ते बनाए जाते हैं. शॉल और विंटर जैकेट्स में इसकी खास जगह होती है.

कशीदा फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी

कश्मीरी कशीदा, क्रूएल वर्क से ज्यादा बारीक और सॉफ्ट होती है. इसमें साटन स्टिच के जरिए कलरफुल फूल बनाए जाते हैं. सिल्क और ऊनी कपड़ों पर ये बहुत ही ग्रेसफुल दिखती है.

कांथा फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी

पश्चिम बंगाल की कांथा कढ़ाई सिंपल रनिंग स्टिच से तैयार की जाती है. इसकी खूबसूरती इसकी हल्की अनगढ़ और ऑर्गेनिक फिनिश में छिपी होती है. बोहेमियन फैशन पसंद करने वालों के बीच इस तरह की एम्ब्रॉयडरी काफी ज्यादा पॉपुलर है.

मिरर वर्क फ्लोरल डिज़ाइन

गोटा पट्टी फ्लोरल वर्क

राजस्थान की गोटा पट्टी टेक्निक में गोल्ड और सिल्वर रिबन को मोड़कर फूलों वाला डिजाइन बनाया जाता है. ये लाइटवेट होने के बावजूद बहुत रिच और फेस्टिव लुक देती है.

रेशम फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी

रेशम यानी सिल्क धागों से की जाने वाली ये खूबसूरत कढ़ाई बहुत शानदार लगती है. इसमें हल्के मोनोक्रोम फूलों से लेकर रंग-बिरंगे भारी डिज़ाइन तक बनाए जाते हैं. हर ओकेजन पर इस तरह के आउटफिट बेस्ट लगते हैं.

यह भी पढ़ेंः Summer सीजन में इन Anarkali कुर्ता सेट्स के साथ दिखें क्लासी, दिखेंगी एक्ट्रेसेस की तरह प्यारी

Related Articles