Home News 2026 की 5 बॉलीवुड Movies जिन्होंने दिल भी जीता और स्क्रीन भी

2026 की 5 बॉलीवुड Movies जिन्होंने दिल भी जीता और स्क्रीन भी

by Live India
2026 की 5 बॉलीवुड Movies जिन्होंने दिल भी जीता और स्क्रीन भी

Best Hindi Movies of 2026: ये साल अब तक एंटरटेनमेंट के मामले में अच्छा रहा है. खासतौर से हिंदी फिल्मों के लिए. अभी तक इस साल में कई बड़ी फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. इनमें से कई बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर ऑडियन्स का दिल जीत चुकी हैं.

15 मई, 2026

2026 आधा गुजरने को है और बॉलीवुड के लिए अब तक का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म जादू नहीं चला पाई, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में जरूर आईं जिन्होंने अपनी दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और म्यूजिक से ऑडियन्स का दिल जीत लिया. रणवीर सिंह की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने जहां थिएटरों में तूफान मचा दिया, वहीं कुछ दूसरी फिल्मों ने कंटेंट के दम पर लोगों को इंप्रेस किया. सीजनड एक्टर्स से लेकर नए चेहरों तक, इस साल कई एक्टर्स ने अपने काम से साबित कर दिया कि अच्छी फिल्म सिर्फ कमाई से नहीं, अपने असर से भी याद रखी जाती है. ऐसे में आज 2026 की अब तक की 5 सबसे बेहतरीन हिंदी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं.

इक्कीस
इक्कीस

इक्कीस

अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, असरानी, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ‘इक्कीस’ उन वॉर फिल्मों जैसी बिल्कुल नहीं है जिन्हें बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है. ये सिर्फ वॉर की कहानी नहीं, बल्कि उसके बाद लोगों के अंदर बचे इमोशन्स की कहानी है. फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान वॉर के बैकड्रॉप पर बेस्ड है. इसमें शहीद अरुण खेतरपाल की लाइफ को बहुत सेंसिटिव तरीके से दिखाया गया है. डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने फिल्म को सिर्फ देशभक्ति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इंसानी रिश्तों और दर्द को भी खूबसूरती से दिखाया है.

यह भी पढ़ेंःRamayan की रिलीज़ से पहले Ranbir Kapoor का बड़ा दांव, रामनगरी अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन

Dhurandhar
Dhurandhar

धुरंधर 2

अगर 2026 की सबसे बड़ी हिट और पॉपुलर फिल्म की बात होगी, तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नाम सबसे टॉप पर आएगा. पहले पार्ट की जबरदस्त सक्सेस के बाद डायरेक्टर आदित्य धर ने इसका सीक्वल और भी बड़े स्केल पर पेश किया. करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म में रणवीर सिंह पूरी एनर्जी के साथ स्क्रीन पर छाए रहते हैं. एक्शन, ड्रामा और इमोशन का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है जो ऑडियन्स को सीट से बांधे रखता है. हालांकि, फिल्म में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं, लेकिन राकेश बेदी अपनी शानदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींच लेते हैं. आप इस फिल्म को अभी भी थिएटर्स में देख सकते हैं.

मर्दानी
मर्दानी

पुरुषत्व 3

रानी मुखर्जी, जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद स्टारर मर्दानी 3 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है. रानी मुखर्जी अब कम फिल्में करती हैं, लेकिन जब भी स्क्रीन पर आती हैं, पूरी फिल्म अपने नाम कर लेती हैं. ‘मर्दानी 3’ इसी बात का सबसे बड़ा सबूत है. ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं, बल्कि सोसाइटी का आइना भी है. कहानी आपको एंटरटेन करती है, लेकिन साथ ही सोचने पर भी मजबूर करती है. फिल्म में नए कलाकारों को भी अच्छा मौका मिला है. अगर आपको कंटेंट बेस्ड थ्रिलर पसंद हैं, तो ये फिल्म बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए.

सीमा 2
सीमा 2

बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 भी नेटफ्लिक्स पर है. ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी का नाम सुनते ही देशभक्ति और इमोशन दोनों याद आ जाते हैं. 25 साल बाद आई ‘बॉर्डर 2’ ने उसी इमोशन को फिर से बड़े पर्दे पर जिंदा कर दिया. सनी देओल अपने पुराने दमदार अंदाज़ में दिखाई देते हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस आज भी उतनी ही मजबूत लगती है. वहीं वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने नई जेनेरेशन को रीप्रेजेंट करते हुए फिल्म में नई जान डाल दी.

तू या मैं

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की ये रोमांटिक थ्रिलर फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर लोगों को काफी पसंद आ रही है. ‘तू या मैं’ इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज फिल्मों में से एक साबित हुई. डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार अपनी अलग स्टाइल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ हटकर ही दिखाया. ये फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है, लेकिन इसके पीछे सोशल कमेंट्री भी छिपी हुई है. कहानी आपको लगातार स्ट्रेस में रखती है और कई जगह डराती भी है. खासकर मगरमच्छों से जुड़े सीन्स में. आदर्श गौरव और शनाया कपूर दोनों ने ही फिल्म में बढ़िया काम किया है.

यह भी पढ़ेंः धक-धक गर्ल से बॉलीवुड क्वीन तक, Madhuri Dixit की वो कहानी; जिसने करोड़ों दिलों को धड़कना सिखाया

Related Articles