10
Sanjeev Sanyal : बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए चेहरे को सामने ला सकती है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल को अपनी कैबिनेट में वित्त मंत्री का पद दे सकती है.
संजीव सान्याल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्ण से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस समय विभागों का बंटवारा कर रही है. इसी बीच एक नाम पूरे राज्य में गूंज रहा है, जो न सिर्फ बड़े अर्थशास्त्री हैं बल्कि बंगाल की जड़ों से भी काफी गहरे से जुड़े रहे हैं. प्रधानमंत्री के सलाहकार परिषद के सदस्य और जाने माने लेखक संजीव सान्याल को लेकर चर्चाएं गर्म हैं कि वे पश्चिम बंगाल में वित्त मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसके अलावा चर्चा यह भी चल रही है कि उन्हें सुवेंदु अधिकारी की तरफ छोड़ी गई नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है.
जानें कौन हैं संजीव सान्याल
संजीव सान्याल क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल के भतीजे हैं. उनका जन्म 27 अगस्त 1970 को कोलकाता में हुआ था. साथ ही उनकी शिक्षा -दीक्षा ही उनको देश के बड़े अर्थशास्त्रियों की कतार में खड़ा करती है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स स्कूल और सेंट जेम्स से की. इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए वह दिल्ली आ गए और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया. इसके बाद दुनिया की मशहूर रोड्स स्कॉलरशिप को जीतकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अध्ययन करने के लिए गए और यहां से उन्होंने अर्थशास्त्र से मास्टर किया.
बैंकिंग सेक्टर में दी सेवा
भारत में सेवा देने से पहले सान्याल ने ड्यूश बैंक में ग्लोबल स्ट्रेटेजिस्ट और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम कर चुके हैं. इसके बाद वह भारत आ गए और उन्होंने 5 सालों तक भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे. साथ ही उन्होंने तमाम आर्थिक सर्वेक्षणों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, प्रेजेंट टाइम में वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्णकालिक सदस्य हैं. दूसरी तरफ सान्याल सिर्फ अर्थशास्त्री ही नहीं है वह मशहूर लेखक हैं और उनकी दो किताबें ‘लैंड ऑफ द सेवन रिवर्स’ और ‘रिवोल्यूशनरी’ काफी चर्चा में रही है.
शपथ ग्रहण समारोह में आए नजर
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संजीव सान्याल पारंपरिक वेशभूषा धोती कुर्ता में नजर आए थे. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में सान्याल को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया. इस दौरान उनकी पत्नी स्मिता बरुआ भी कार्यक्रम में मौजूद थीं. बता दें कि बीजेपी इससे पहले भी अनुभवी नौकरशाह और विशेषज्ञों का राजनीति में लेकर आती रही है. इसमें मुख्य रूप से विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. खबरें उड़ रही हैं कि पश्चिम बंगाल में आर्थिक सुधार करने के लिए प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और विशेषज्ञों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.
