Home Latest News & Updates सासाराम में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग

सासाराम में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग

by Live India
Bihar Train Fire

Bihar Train Fire: सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. सीपीआरओ ने कहा, “रेलवे अधिकारियों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया.”

बिहार ट्रेन आग: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है. यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया, जब वहां एक खड़ी ट्रेन के कोच में आग लग गई. गनीमत यह रही कि आग के लपेटे में आए ट्रेन के डिब्बे और पूरी रेलगाड़ी खाली थी. मतलब कि कोई यात्री ट्रेन में सवार नहीं था.

आग लगने की घटना को सुनते ही रेलवे के फायरकर्मी, कर्मचारी और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. बीते एक दिन में ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले रविवार को सुबह में ही मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक राजधानी एक्सप्रेस की बी-1 एसी कोच में आग लग गई थी.

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में आग

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन/Sasaram passenger में आग लग गई. इस दौरान ट्रेन की बोगी धू-धू कर जलने लगी. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक खाली ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई. पूर्वी मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह आग सुबह करीब 5:30 बजे प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी सासाराम-पटना यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में लगी थी. शुरुआत इसकी डिब्बे से धुआं निकलने पर हुई थी.

सीपीआरओ ने कहा,”रेलवे अधिकारियों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. किसी के हताहत की सूचना नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

रविवार को राजधानी एक्सप्रेस में लगी थी आग

बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार को रेलवे के कोटा डिवीजन में सुबह 5:15 बजे राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई थी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक एसी कोच में आग लग गई. ट्रेन नंबर 12431 में लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं रही. हालांकि, आग को बुझाने के दौरान कुछ फायरकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आई थी.

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया था कि 68 यात्रियों को ले जा रहे बी-1 कोच में आग लग गई, जिसके बाद इमरजेंसी उपाय किए गए. तुरंत ही प्रभावित डिब्बे को रैक से अलग कर दिया गया. इसके साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड विद्युत आपूर्ति (ओएचई) को तुरंत बंद कर दिया गया. रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए थे और आग को बुझाने के लिए काम में लग गए थे. अधिकारी ने आगे बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से केरलम जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी!

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles