Home Latest News & Updates वह 3 गेंदबाज जिन्होंने कोहली को चौंकाया

वह 3 गेंदबाज जिन्होंने कोहली को चौंकाया

by Live India
three bowlers gave Virat Kohli sleepless nights

क्रिकेट समाचार: क्रिकेट के इतिहास में बेहतरीन बल्लबाजों में से एक विराट कोहली वर्तमान में सिर्फ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट का हिस्सा हैं. उन्होंने पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. साथ ही टी-20 क्रिकेट की बात करें तो वह अब आईपीएल खेलते हैं और अपनी प्रभावी बल्लेबाजी से हैरान कर देते हैं. दुनिया में से ऐसा शायद की कोई गेंदबाज होगा जिसकी धज्जियां विराट कोहली न उड़ाई हो, लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने मैदान पर रन मशीन को काफी परेशान किया है. इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने किया.
किन गेंदबाजों से हुई दिक्कत?

तीनों फॉर्मेट के गेंदबाजों किया जिक्र

विराट कोहली ने आरसीबी के एक लीडरशिप इवेंट के दौरान बताया कि उनके करियर में कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने काफी परेशान किया. उन्होंने तीनों फॉर्मेट के अलग-अलग गेंदबाजों के बारे में जिक्र किया और उनके नाम भी बताए. रन मशीन ने कहा कि मेरे करियर में सबसे ज्यादा परेशान करने वाले गेंदबाजों में सबसे ऊपर आदिल राशिद का है. साथ ही अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो जेम्स एंडरसन ने मुझे इंग्लैंड में काफी परेशान किया. वहीं, टी-20 फॉर्मेट में सुनील गावस्कर एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आए.

तीनों गेंदबाज के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली ने जिस तरह से इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम लिया है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज के रूप में एंडरसन का नाम लेना कोई हैरानी वाली बात नहीं है. विराट कोहली ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एंडरसन ने काफी परेशान किया. एंडरसन ने विराट कोहली को टेस्ट फॉर्मेट में करीब 7 बार आउट किया है. वहीं, वनडे क्रिकेट में आदिल राशिद ने कई बार रन मशीन को अपने जाल में फंसाया है. अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली रन बनाने के लिए मैदान पर उतरें तो उसमें से पांच बार आदिल राशिद ने उनको आउट किया.

ऐसा रहा कोहली का प्रदर्शन

इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट की बात करें तो विराट कोहली ने सबसे ऊपर वेस्टइंडिज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन का नाम लिया है. नरेन ने विराट कोहली को चार बार आउट करके पवेलियन की तरफ से रास्ता दिखाया है. बता दें कि इस आईपीएल का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस दौरान विराट कोहली भी अपना जलवा बिखेरने का काम किया है. इस सीजन में उन्होंने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें 480 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं और कई मैचों में टीम की जीत में अहम रोल निभाया है. यही वजह है कि प्वाइंट टेबल के हिसाब से आरसीबी 9 मैच जीतने के साथ सिरमौर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत को लगा दोहरा झटका! टेस्ट टीम की उप कप्तानी के साथ ODI से भी हुई छुट्टी

Related Articles