Home Delhi एक्सीडेंट बता कर झाड़ा था दिल्ली पुलिस ने पल्ला

एक्सीडेंट बता कर झाड़ा था दिल्ली पुलिस ने पल्ला

by Live India
एक्सीडेंट बता कर झाड़ा था दिल्ली पुलिस ने पल्ला

दिल्ली अपराध: दिल्ली के पीरागढ़ी गांव में रविवार सुबह टेंपो स्टैंड में चौकीदारी करने वाले 60 साल के दिव्यांग व्यक्ति की एसयूवी से कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की शिनाख्त 60 साल के पीरागढ़ी गांव निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले को पुलिस ने पहले एक्सीडेंट माना फिर लोगों के विरोध के बाद हत्या का मामला दर्ज किया. घर के लोगों का साथ तौर पर करना है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उन्होंने कई बार दिखाया जिसके बाद से पुलिस हत्या का मामला दर्ज की.

एसयूवी कार से दो बार कुचला

फुटेज में देखा जा सकता है कि बिजेंद्र को एक एसयूवी कार से दो बार कुचला गया था. घटना से पहले एसयूवी में सवार एक व्यक्ति उतर कर उनके पास आया. दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. आरोपी ने पहले उनकी डंडे से पिटाई की और फिर एसयूवी चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की. वहां से भागने के दौरान चालक ने उन पर एसयूवी चढ़ा दी. फिर दोबारा वापस आकर उनके ऊपर से एसयूवी गुजर गई. पुलिस को रविवार तड़के करीब 4.03 बजे पश्चिम विहार पश्चिम में पीरागढ़ी के टेंपो स्टैंड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को बिजेंद्र अचेत अवस्था में मिले. उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घर के लोगों का कहना है कि मृतक बिजेंद्र एक सीधे इंसान थे उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. उनकी पत्नी का देहांत 10 वर्ष पहले ही हो चुका था. वह चुपचाप अपनी जिंदगी चौकीदार की नौकरी करके गुजार रहे थे. इस सवाल पर कि क्या उनकी कोई दुश्मन भी है घर वालों को कहना है कि उनका कभी किसी से झगड़ा तक नहीं हुआ ऐसे में दुश्मनी होना तो अलग बात है.

पैसों के विवाद में खूनी खेल! 22 साल के आरोपी ने दादी, चाचा और बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

घटना से गुस्साए स्थानीय लोग

पीरागढ़ी गांव के लोग इस पूरे मामूली पर एक साथ हैं और सभी लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. इधर पुलिस की माने तो जांच में पता चला कि मृतक पीरागढ़ी स्थित टेंपो स्टैंड पर चौकीदार के रूप में काम करते थे. मौके पर गाड़ी के फिसलने के निशान मिले, जिससे पुलिस से किसी वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत की आशंका जताई. पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें उनकी हत्या करने का खुलासा हुआ. फुटेज में देखा गया कि बिजेंद्र को एक एसयूवी कार से दो बार कुचला गया था. घटना से पहले एसयूवी में सवार एक व्यक्ति उतर कर उनके पास आया. दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. आरोपी ने पहले उनकी डंडे से पिटाई की और फिर एसयूवी चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की. वहां से भागने के दौरान चालक ने उन पर एसयूवी चढ़ा दी. फिर दोबारा वापस आकर उनके ऊपर से एसयूवी गुजर गई. अब परिवार वाले साफ तौर पर गाड़ी में सवार लोगों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. घर वालों का कहना है कि जिस तरह से पहले उनको डांडू से पीटा गया फिर गाड़ी कई बार चढ़ाया गया इससे साफ होता है की गाड़ी वालों की नियत हत्या करने की थी. गाड़ी में सवार लोगों ने यह सब कुछ जानबूझकर किया है.

पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

फिलहाल मृतक घरवालों के विरोध के बाद और फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस एसयूवी के नंबर से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. पहला पीजेंस का इकलौता बेटा यह बार-बार मांग कर रहा है कि जिस तरह से उन लोगों ने उसके पिता को कुचल कर मारा है इस तरह की तालिबानी सजा गाड़ी में सवार लोगों को दिया जाए.

सैनिक परिवार ने जीती जंग! एक्ट्रेस ट्विशा का एम्स की टीम ने किया री-पोस्टमॉर्टम; हुआ अंतिम संस्कार

Related Articles