Home Lifestyle Uttarakhand की ये 6 जगहें बनाएंगी आपका Summer vacation बेस्ट

Uttarakhand की ये 6 जगहें बनाएंगी आपका Summer vacation बेस्ट

by Live India
Uttarakhand की ये 6 जगहें बनाएंगी आपका Summer vacation बेस्ट

उत्तराखंड में सबसे अच्छे स्थान: जैसे ही गर्मियों में बढ़ता टेंपरेचर लोगों को परेशान करने लगता है, वैसे ही उत्तराखंड अपने ठंडे मौसम और खूबसूरत पहाड़ों के साथ ट्रैवल लवर्स को अपनी ओर खींचने लगता है. हरियाली से ढकी पहाड़ियां, बर्फ से चमकती चोटियां, शांत झीलें और ठंडी हवाओं वाला उत्तराखंड वाकई में बहुत खूबसूरत है. यही वजह है कि गर्मियों में उत्तराखंड लोगों की पहली पसंद बन जाता है. अगर आप भी इस बार गर्मी से बचकर किसी शानदार हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड की ये 6 जगहें आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकती हैं.

नैनीताल

सबसे पहले बात करते हैं नैनीताल की. ये उत्तराखंड के सबसे फेमस हिल स्टेशन्स में से एक है. झीलों के शहर के नाम से मशहूर नैनीताल गर्मियों में और अच्छा लगता है. यहां की नैनी झील में बोटिंग करना, मॉल रोड पर घूमना और स्नो व्यू पॉइंट तक केबल कार की सवारी करना लोगों को खूब पसंद आता है. शाम के टाइम यहां की ठंडी हवा और खूबसूरत नज़ारे पूरे ट्रिप को यादगार बना देते हैं.

औली

अगर आपको एडवेंचर और पहाड़ दोनों पसंद हैं, तो औली आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन है. आमतौर पर स्कीइंग के लिए फेमस औली गर्मियों में भी किसी जन्नत से कम नहीं लगता. चारों तरफ फैले हरे मैदान, ओक के जंगल और हिमालय के शानदार सीन यहां की खूबसूरती को और खास बना देते हैं. यहां ट्रैकिंग, कैंपिंग और फोटोग्राफी का मजा अलग ही आता है.

मुक्तेश्वर

शांति और सुकून की तलाश है, तो मुक्तेश्वर एक बेहतरीन जगह है. करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर बसा ये छोटा-सा हिल स्टेशन भीड़भाड़ से दूर बहुत शांति देता है. यहां की ताजी हवा, जंगल और सेब के बागान मन को पूरी तरह रिलैक्स कर देते हैं. एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं.

भक्ति, इतिहास और खूबसूरती का संगम हैं भारत के ये 10 सबसे पुराने मंदिर, हर कोना सुनाता है आस्था की कहानी

मुनस्यारी

अगर आप ऑफबीट जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, तो मुनस्यारी जरूर जाएं. पिथौरागढ़ जिले में बसा ये खूबसूरत शहर हिमालय के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है. पंचाचूली पर्वत की चोटियों पर पड़ती सनराइज और सनसेट की लाइट यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है. ये जगह ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट है.

चोपता

चोपता को अक्सर भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. चारों तरफ फैले घास के मैदान और घने जंगल इसकी खासियत है. गर्मियों में यहां का मौसम इतना अच्छा होता है कि लोग घंटों नेचर के बीच टाइम बिताते हैं. तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक की शुरुआत भी यहीं से होती है. यही वजह है कि ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच ये जगह काफी फेमस हो चुकी है.

कौसानी

उत्तराखंडा का कौसानी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शहर की भागदौड़ से दूर टाइम बिताना चाहते हैं. यहां से हिमालय की करीब 300 किलोमीटर लंबी पर्वत श्रृंखला दिखाई देती है. खूबसूरत नज़ारें, ठंडी हवा और शानदार सनराइज यहां आने वालों का दिल जीत लेते हैं.

मानसून में स्विट्जरलैंड जैसा फील देंगे भारत के ये 5 खूबसूरत Hill Stations, गर्मी की नहीं रहती टेंशन

Related Articles