Home News इस शुक्रवार OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, देखें लिस्ट

इस शुक्रवार OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, देखें लिस्ट

by Live India
इस शुक्रवार OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, देखें लिस्ट

शुक्रवार ओटीटी रिलीज़: अगर आप भी हर शुक्रवार नई वेब सीरीज़ और फिल्मों का इंतजार करते हैं, तो इस बार आपका वीकेंड पूरी तरह सेट है. 29 मई को नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी और बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार फिल्में और शोज रिलीज़ हो रहे हैं. इस हफ्ते की खास बात ये है कि हर तरह की ऑडियन्स के लिए कुछ न कुछ नया है. चाहे आपको फैमिली ड्रामा पसंद हो, कोर्टरूम कॉमेडी, रियलिटी शो या फिर स्पेस पर बेस्ट शानदार कहानियां, इस वीक सबके लिए कुछ ना कुछ है.

कजिन्स एंड कल्याणम्स

सबसे पहले बात करते हैं “कजिन्स एंड कल्याणम्स” की, जो जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है. ये एक दिल छू लेने वाली मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है. कहानी 6 कज़िन्स की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल के एक बड़े परिवार में साथ बड़े हुए हैं. ये कहानी 7 यादगार शादियों के जरिए रिश्तों, प्यार, भाई-बहनों की नोकझोंक और फैमिली ट्रे़डिशन को बड़ी खूबसूरती से दिखाती है. अगर आपको फैमिली एंटरटेनर पसंद हैं, तो ये शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए.

रफा

इसके बाद नेटफ्लिक्स पर आ रही है “रफा”, जो टेनिस लीजेंड राफेल नडाल की लाइफ पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है. 4 एपिसोड की इस सीरीज़ में नडाल के करियर के आखिरी दौर को करीब से दिखाया गया है. कोर्ट के अंदर और बाहर उनकी लाइफ कैसी रही, उन्होंने मुश्किल टाइम में खुद को कैसे संभाला और एक चैंपियन बनने की कीमत क्या होती है, ये सब इस डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिलेगा. स्पोर्ट्स लवर्स के लिए ये एक शानदार ट्रीट होगी.

4 लाख लोगों ने किया Ranveer Singh को बैन, Bollywood में शुरू हुआ नया बवाल; अब क्या करेंगे धुरंधर!

जॉली एलएलबी 3

अब बात उस फिल्म की जिसका इंतजार काफी टाइम से हो रहा था,“जॉली एलएलबी 3”. जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने दिखाई देंगे. कहानी जमीन घोटाले और कानूनी लड़ाई पर है. एक तरफ हैं ईमानदारी के लिए लड़ने वाले वकील, तो दूसरी तरफ सत्ता और पैसे के खेल में उलझे लोग. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ सोशल इश्यूज को भी मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म पैसा वसूल एंटरटेनमेंट है.

प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच

एप्पल टीवी पर रिलीज़ हो रही है “प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच”. ये एक इमोशनल और एडवेंचर से भरी कहानी है. ये एक छोटे बच्चे जेफ और उसकी मां की लाइफ पर बेस्ट है. दोनों की लाइफ एक सफर के दौरान पूरी तरह बदल जाती है. कहानी में मासूमियत, इमोशन्स और थ्रिल का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

कैलाबास कॉन्फिडेंशियल

वहीं नेटफ्लिक्स का नया रियलिटी शो “कैलाबास कॉन्फिडेंशियल” ग्लैमर और सीक्रेट्स से भरा हुआ है. पुराने दोस्त, एक्स-लवर्स और अमीर फैमिली के बीच छिपे राज जब सामने आते हैं, तो रिश्तों में भूचाल आ जाता है. ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये शो काफी दिलचस्प लगेगा.

Ranveer Singh पर FWICE का बड़ा एक्शन! Don 3 छोड़ना पड़ा भारी, अब आने वाली फिल्मों पर मंडराया संकट!

Related Articles