Home Delhi कौन हैं दिल्ली BJP चीफ हर्ष मल्होत्रा?

कौन हैं दिल्ली BJP चीफ हर्ष मल्होत्रा?

by Live India
Delhi BJP President Harsh Malhotra

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व ने दिल्ली में अपनी पार्टी के अंदर संगठनात्मक बड़ा किया है. अब राजधानी में हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष होंगे. पार्टी हाई कमान का कहना है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक नियुक्ति पत्र में फैसले का घोषणा की. साथ ही बीजेपी ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब दिल्ली के समीकरणों में तेजी से बदलाव आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पंजाबी मतदाताओं पर पकड़ मजबूत करने के लिए पंजाबी नेता पर भरोसा जताया है. बता दें कि अगले साल दिल्ली में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं.

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?

अब दिल्ली के नए प्रदेश हर्ष मल्होत्रा हैं और उन्होंने वीरेंद्र सचदेवा की जगल ली है. साथ ही बीते कुछ महीनों से लगातार दिल्ली संगठनात्मक में बदलावों को लेकर चर्चा तेज थी. आपको बताते चलें कि हर्ष मल्होत्रा पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं और उन्हें मोदी सरकार में पहली ही बार में मंत्री बना दिया गया. इससे पहले हर्ष दिल्ली के महासचिव रह चुके हैं. इस बार हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की पूर्वी सीट से गौतम गंभीर की जगह टिकट दिया गया था.

इसके अलावा हर्ष ने साल 2015 से 2016 के बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं. उन्होंने साल 2012 में पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था. साथ ही इस दौरान उनकी सीट पर स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रचार किया था.

सिक्किम बना देश का नया पूर्ण साक्षर राज्यः केंद्र की ‘उल्लास’ पहल से चमका राज्य, राष्ट्रपति ने की ऐतिहासिक घोषणा

पूर्वी दिल्ली में अच्छी खासी पकड़

पूर्वी दिल्ली इलाके में हर्ष मल्होत्रा की अच्छी पकड़ मानी जाती है. यही वजह है कि बीजेपी की तरफ से टिकट बदलने के बाद भी मल्होत्रा ने शानदार जीत दर्ज की. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री आवास में हुई बैठक में हर्ष मल्होत्रा को भी न्योता दिया गया था. इसके बाद खबरें सामने आने लगी थी कि पहली बार चुनाव जीतकर आए हर्ष को मंत्री पद दिया जा सकता है.

वीरेंद्र के नेतृत्व में जीती थी बीजेपी

एक समय संभावना लग रही थी कि वीरेंद्र सचदेवा एक बार फिर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर विराजमान हो सकते हैं. सचदेवा की खास बात यह रही कि उनके नेतृत्व में दिल्ली में 27 वर्षों के बाद पहली बार बीजेपी विधानसभा चुनाव जीती थी और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन सकी. खैर, चुनावी समीकरण को ध्यान में रखते हुए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने हर्ष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है और वह एक पंजाबी हैं तो उम्मीद है कि वह पंजाबी वोटर्स को बीजेपी की तरफ खींचने में कामयाब हो जाएं.

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, MP कोर्ट ने दिया जेल जाने का आदेश

Related Articles