9
आईपीएल 2026 फाइनल: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर करीब खत्म होने के मोड़ पर पहुंच गया है. रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में फाइनल मैच खेला जाएगा. अब देखना होगा कि आरसीबी अपनी बादशाहत को कायम रख पाती है या फिर गुजरात टाइटंस इस कप को जीतकर ले जाएगी. इसी बीच एक दिलचस्प जंग ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह पूरी जंग ऑरेंज कैप को लेकर है. इस अभी तक राजस्थान रॉयल्स के युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है. हालांकि, राजस्थान का इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो चुका है, लेकिन 15 वर्षीय खिलाड़ी अभी भी रनों के मामले में शिखर पर बैठे हुए हैं.
इस बात पर टिकी फैंस की नजर
इस पूरे सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले न सिर्फ रिकॉर्ड की झड़ी लगाई है बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी सबसे आगे रहे हैं. हालांकि, राजस्थान के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भी सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला था. इस दौरान उन्होंने 96 रनों की तूफानी पारी खेली. अब राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो गई है तो क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं कि क्या फाइनल में वैभव के सिर से ऑरेंज कैप का ताज छीन जाएगा?
क्या कैप की बादशाहत जाएगी?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.31 रहा. साथ ही सीजन में उनके बल्ले से एक शतकीय और पांच अर्धशतकीय पारियां भी आईं थीं. भले ही रनों के मामले में वैभव शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन फाइनल में उनकी ऑरेंज कैप वाली बादशाहत खत्म हो सकती है. बता दें कि ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के बाद कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल ने इस सीजन में 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं, ऐसे में वह वैभव से सिर्फ 54 रन दूर हैं. ऐसे में अगर गिल फाइनल में 55 रन बना लेते हैं तो वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे.
गुजरात टाइटंस के कप्तान इस समय फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने कई बड़े मैचों में शानदार पारियां खेली हैं. इसी बीच अब फाइनल मैच में उनकी पारी पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं और अगर वह ऐसा कारनामा नहीं कर पाते हैं तो वैभव के लिए यह सीजन भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने काम करेंगी.
ऐसा रहा Vaibhav Sooryavanshi का क्रिकेट का सफर, 4 साल की उम्र में चढ़ा था खुमार; बने बेखौफ बल्लेबाज
साईं सुदर्शन नहीं हैं ज्यादा पीछे
गुजरात टीम के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन में भी ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं. सुदर्शन ने अभी तक 16 मैचों में 710 रन बनाए हैं और वह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. इस दौरान उनका औसत 47.33 और स्ट्राइक रेट 160 रहा है. अगर सुदर्शन फाइनल मैच में 67 रन बना लेते हैं तो वह रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच जाएंगे. वैभव के बाद गुजरात के दोनों सलामी बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का पूरा मौका है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली भी इस सूची में शामिल हैं. वह 600 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं. हालांकि, उनके लिए रिकॉर्ड तोड़ना इतना आसान नहीं है. लेकिन कोहली के पास टॉप में पहुंचने का पूरा मौका है.
ये हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
- वैभव सूर्यवंशी (आरआर)- 776
- शुभमन गिल (GT) – 722
- साई सुदर्शन (GT) – 710
- हेनरिक क्लासेन (SRH) – 624
- ईशान किशन (SRH) – 602
Video : हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! डगआउट में निकले आंसू; फिर सपोर्ट स्टाफ ने बढ़ाया ढांढस
