Home Latest News & Updates Stock Market पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, इन्वेस्टर्स परेशान

Stock Market पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, इन्वेस्टर्स परेशान

by Live India
Stock Market पर दिखा मिडिल ईस्ट तनाव का असर, Sensex-Nifty के धड़ाम होने से बड़ी इन्वेस्टर्स की चिंता

स्टॉक मार्केट अपडेट: इंडियन स्टॉक मार्केट में गुरुवार की शुरुआत काफी बेकार रही. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और दुनियाभर की मार्केट से मिले वीक हिंट्स का असर भारतीय बाज़ार पर पसाफ नज़र आ रहा है. ओपनिंग बेल शुरू होते ही सेंसेक्स करीब 370 पॉइन्ट तक टूट गया. वहीं, निफ्टी 23,100 के आसपास फिसल गया. सबसे ज्यादा प्रेशर आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयर्स पर देखने को मिला. मार्केट खुलने के साथ ही इन्वेस्टर्स अलर्ट मोड़ में आ गए. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर की मार्केट में हलचल मचा दी है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने भी इन्वेस्टर्स की चिंता बढ़ाई है.

इन शेयर्स ने दिया सहारा

हालांकि, गिरावट के माहौल में कुछ शेयरों ने मजबूती भी दिखाई. ओएनजीसी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स और मारुति सुजुकी जैसे दिग्गज शेयर आज ग्रीन ज़ोन में ट्रेड करते दिखे. दूसरी तरफ, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और आयशर मोटर्स जैसे शेयरों में बिकवाली हावी रही.

प्रेशर में है IT सेक्टर

बाजार की कमजोरी का सबसे बड़ा असर IT कंपनियों पर पड़ा. आईटी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इन्वेस्टर्स को डर है कि दुनियाभर में चल रहे फाइनेंशियल क्राइसेस का असर IT कंपनियों के बिजनेस पर पड़ सकता है. इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में भी लगभग आधा प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली.

Rupee Today: ईरान-अमेरिका की नई जंग ने रुपये को दिया झटका, डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट

टाटा केमिकल्स की चमक

वीक मार्केट में टाटा केमिकल्स का शेयर इन्वेस्टर्स के लिए राहत लेकर आया. कंपनी का शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़ गया, जो पिछले 6 वीक की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है. इसके अलावा एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने डेटा और एआई कंपनी डेटाब्रिक्स के साथ पार्टनरशिप की अनाउंसमेंट की है. दोनों कंपनियां मिलकर इंडस्ट्रियल एआई सॉल्यूशंस बनाएंगी. ये कदम फ्यूचर की टेक्निकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काफी बड़ा माना जा रहा है.

फॉरेन इन्वेस्टर्स का हाल

फॉरेन इन्वेस्टर्स लगातार तीसरे बिकवाल में लगे हुए हैं. उन्होंने 10 जून को 2,125 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे. हालांकि, इंडियन इन्वेस्टर्स ने 3,124 करोड़ रुपये की खरीदारी करके मार्केट को सपोर्ट करने की कोशिश की. बात करें तेल की तो, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है. इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया. ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. भारत जैसी तेल इम्पोर्टर कंट्री के लिए ये चिंता की बात है क्योंकि महंगा तेल महंगाई बढ़ा सकता है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

ग्लोबल संकट के बीच भारत को आत्मनिर्भरता का साथ, एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 863 अरब डॉलर के पार

Related Articles