Home Latest News & Updates पैसिफिक कमांड से US ने हटाया इंडो शब्द

पैसिफिक कमांड से US ने हटाया इंडो शब्द

by Live India
US Indo-Pacific Command US Pacific Command title major

इंडो-पैसिफिक कमांड: अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने US इंडो-पैसेफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदल दिया है. अब इसमें से इंडो शब्द हटाकर फिर से ‘US पैसिफिक कमांड’ कर दिया है. अमेरिका के युद्ध विभाग ने मंगलवार को खुद इसकी घोषणा की है. साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि यह नाम कमांड की गहरी ऐतिहासिक जड़ों का सम्मान करता है, जिसको साल 1947 में तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने स्थापित किया था. युद्ध विभाग ने यह भी कहा कि इस कमांड का दायरा भारत की पश्चिमी सीमा तक समान रहेगा.

2018 में बदला गया था नाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान साल 2018 में US पैसिफिक कमांड का नाम बदलकर US इंडो-पैसिफिक कमांड कर दिया गया था. अब नाम बदलने के बीच युद्ध विभाग ने कहा कि 70 से ज़्यादा वर्षों तक USPACOM के नाम से काम करती रही. साथ ही यह अमेरिका की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी यूनिफाइड कॉम्बैटेंट कमांड रही है. इसके अलावा USPACOM पुरानी पहचान को फिर से अपनाना कमांड की गहरी ऐतिहासिक जड़ों का सम्मान करता है.

क्या कार्यक्षेत्र में होगा बदलाव?

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि नाम बदलने का असर कमांड के कामकाज पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा. कमांड की ऑपरेशनल भूमिका, रणनीतिक मिशन और भौगोलिक दायरे को पहले की तरह रखा जाएगा. साथ ही प्रशांत क्षेत्र में सेवा करने वाले लोगों में गर्व और सामूहिक भावना को बढ़ावा देता है. विभाग ने यह भी बताया कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने से लेकर कोरियाई युद्ध, वियतनाम युद्ध और अनगिनत मानवीय अभियानों के दौरान संयुक्त बलों के बीच तालमेल बैठाने तक की साझेदारियों को दर्शाता है.

‘इजरायल को लेबनान से पीछे…’, US के साथ शांति समझौते पर साइन से पहले ईरान का बड़ा बयान

जानें क्या बोले थे रक्षा मंत्री

वहीं, USPACOM की ज़िम्मेदारी का एक विशाल दायरा रहा है. अमेरिका के पश्चिमी तट के समुद्री इलाकों से लेकर भारत के पश्चिमी सीमा तक, फैला हुआ है. दूसरी तरफ युद्ध विभाग का कहना है कि कमांड का मकसद और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर एक स्वतंत्र और खुले क्षेत्र को बनाए रखने की अटूट प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं है. साल 2018 में तत्कालीन रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा था कि हिंद महासागर के बीच बढ़ती कनेक्टिविटी को देखते इसका नाम बदलकर ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ कर दिया गया था. उन्होंने यह भी कहा था कि यह कमांड बॉलीवुड से हॉलीवुड और पेंगुइन से लेकर ध्रुवीय भालुओं तक फैली हुई है. यह अमेरिका की राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाती है.

US का पूर्वी प्रशांत महासागर में हमला, सितंबर से अब तक 208 लोगों की मौत; जानें पूरा मामला

Related Articles