Home Latest News & Updates 21 को PM मोदी कोलकाता में करेंगे योगाभ्यास

21 को PM मोदी कोलकाता में करेंगे योगाभ्यास

by Live India
केंद्र ने योग को लेकर की कई बड़ी घोषणाएं, 21 को PM मोदी कोलकाता में करेंगे योगाभ्यास, आयुष मंत्रालय ने किए विशेष इंतजाम

योग दिवस: रविवार 21 जून को पूरा विश्व कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है. इसको लेकर देश से लेकर विदेशों तक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. भारत में आयुष मंत्रालय ने विशेष इंतजाम किए हैं.

क्या है इस योग दिवस की थीम

इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) रखी गई है. इसका उद्देश्य बुजुर्गों और सभी आयु वर्ग के लोगों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है.

कोलकाता में मुख्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. संस्कृति मंत्रालय देश के 100 प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर विशेष योग आयोजन करेगा.

दुनिया भर में 2,500 स्थानों पर आयोजन

आयुष मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के सहयोग से 210 से अधिक भारतीय मिशन विश्वभर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इससे पूर्व 14 जून को आयोजित विशेष लाइव योग सत्र में 4 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ भाग लेकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

‘गंगोत्री से गंगासागर योग यात्रा’

13 से 20 जून तक गंगा तटों पर विशेष योग यात्रा चलाई गई, जिसका उद्देश्य योग, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को जोड़ना है. साथ ही आयुष मंत्रालय ने ‘Yoga 365’ पहल के तहत 100 दिनों तक मुफ्त ऑनलाइन योग सत्र चलाए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग नियमित योग से जुड़ सकें.

युवाओं और स्कूलों पर विशेष फोकस

CBSE और अन्य संस्थानों को योग कार्यशालाएं, योग ओलंपियाड, निबंध, क्विज, पोस्टर और रील प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.

युवाओं को जोड़ने के लिए ‘दौड़ से ध्यान’ पहल

युवा पीढ़ी को योग से जोड़ने के लिए “दौड़ से ध्यान” (Daud Se Dhyan) जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इन अभियानों के माध्यम से युवाओं को फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

भारत की सॉफ्ट पावर के रूप में योग

2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के बाद से योग भारत की सांस्कृतिक और कूटनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है. आज दुनिया के लगभग हर हिस्से में योग का अभ्यास किया जाता है.योग दिवस 2026 की तैयारियां यह संकेत देती हैं कि भारत योग को स्वास्थ्य, कल्याण और वैश्विक सहयोग के एक प्रभावी माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को सर्वोच्च अवॉर्ड से सम्मानित किया, जानें किन 33 देशों ने अब तक दिए ग्लोबल पुरस्कार

  • लक्ष्मी नारायण की रिपोर्ट

Related Articles