Home Latest News & Updates PM Seychelles Visit:मोदी की भारतीय समुदाय से ऐसी रही मुलाकात

PM Seychelles Visit:मोदी की भारतीय समुदाय से ऐसी रही मुलाकात

by Live India
PM Modi pays tribute Mahatma Gandhi Seychelles

प्रधानमंत्री सेशेल्स की यात्रा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी आधिकारिक तीन दिनों की यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे हैं. यात्रा के अंतिम दिन में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती दी. प्रधानमंत्री ने राजधानी विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से संवाद किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. बता दें कि सेशेल्स में पीस पार्क में लगी गांधीजी की प्रतिमा के माध्यम से उनके विचारों और योगदान का खास सम्मान किया जाता है.

बापू आदर्श पीढ़ियों से परे : PM

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्क दौरा किया, जहां उन्होंने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और कुछ बच्चों से बातचीत की. मोदी ने सोशल मीडिया लिखा कि बापू आदर्श पीढ़ियों से परे हैं. शांति, न्याय व मानवीय गरिमा की दिशा में लोगों को एकजुट करते हैं. उनके विचार एक बेहतर दुनिया के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों के प्रेरित करते रहते हैं. इसी बीच पीएम मोदी ने एक कलाकार का गायन कार्यक्रम भी देखा.

यूक्रेन का रूस पर भीषण हमला! तेल रिफाइनरी में लगी आग और एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

भारतीय मूल के लोगो ने किया भव्य स्वागत

वहीं, पार्क में भारतीय मूल के लोगों के छोटे भारतीय झंडे लहराकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. अरुल मिहु नवशक्ति विनायक मंदिर जाने और वहां पूजा-अर्चना करने के बाद वे पीस पार्क गए. इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैं अरुलमिगु नवशक्ति विनायक मंदिर के निर्माण और सेशेल्स में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं को लोकप्रिय बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए सेशेल्स हिंदू कोविल संगम की सराहना करना चाहता हूं. इसके अलावा भारतीय मूल के लोग सेशेल्स की तरक्की में अहम योगदान दे रहे हैं. साथ ही भारत के साथ उनका जुड़ाव भी बहुत मजबूत है.

सेशेल्स से हुए कई अहम समझौते

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन समझौतों में प्रत्यर्पण संधि, बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग का समझौता, सेशेल्स में UPI-आधारित डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का समझौता, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया के साथ ‘अंब्रेला लाइन ऑफ क्रेडिट’ समझौता और सेशेल्स के नए नेशनल हॉस्पिटल के लिए शुरुआती तैयारियों का समझौता शामिल हैं.

साथ ही विकास से जुड़े अन्य कामों में छह एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट सौंपना, राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर एक यादगार लोगो लॉन्च करना और एक प्रोफेशनल और टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के लिए वर्चुअल शिलान्यास समारोह शामिल है. वहीं, दोनों देशों ने UPI-आधारित डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और आर्थिक व तकनीकी सहयोग को गहरा करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और सेशेल्स के सेंट्रल बैंक के बीच एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए.

कराची अटैक से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने अफगान बॉर्डर पर किया भीषण हमला, 29 की मौत

Related Articles