Home News The Family Man 4 में खुलेगा हर राज! जानें नए सीजन के बारे में सबकुछ

The Family Man 4 में खुलेगा हर राज! जानें नए सीजन के बारे में सबकुछ

by Live India
The Family Man 4 में खुलेगा हर राज! जानें नए सीजन के बारे में सबकुछ

द फैमिली मैन 4: अगर आप भी उन करोड़ों लोगों में शामिल हैं जो ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ के धमाकेदार क्लाइमैक्स के बाद बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. आखिरकार मेकर्स ने ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. दरअसल, मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर पर्दे पर लौटेंगे. इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक, थ्रिलिंग और इमोशनल होने वाली है. सीजन 3 के आखिर में जिस तरह श्रीकांत तिवारी की किस्मत बीच में छोड़ दी गई थी, उसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं. सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे कि आखिर श्रीकांत जिंदा है या नहीं? अब इन सभी सवालों का जवाब खुद मनोज बाजपेयी और शो के क्रिएटर्स ने दे दिया है.

सीजन 4 का नया अपडेट

डायरेक्टर राज निदिमोरु ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी टीम पूरी तेजी से ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ की स्क्रिप्ट लिख रही है. उनके मुताबिक, तीसरे और चौथे सीजन की स्टोरी पहले से ही एक लंबी कहानी की तरह प्लान की गई थी. इसलिए सीजन 3 का क्लाइमैक्स कई लोगों को अधूरा लगा. मगर श्रीकांत तिवारी का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. वहीं, मनोज बाजपेयी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए लिखा था, सबका जवाब 4th सीजन में मिलेगा! जल्दी मिलते हैं. इस एक लाइन ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी.

‘द फैमिली मैन 4’ की कहानी

‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में श्रीकांत तिवारी अपने अब तक के सबसे मुश्किल मिशन में फंस जाता है. एक तरफ देश की सिक्योरिटी का मामला, दूसरी तरफ फैमिली की जिम्मेदारियां और ऊपर से खुद पर एक वांटेड क्रिमिनल का टैग. सीजन 3 के लास्ट में श्रीकांत अपने साथियों के साथ भारत के जवानों को दुश्मनों के कब्जे से छुड़ा लेता है. लेकिन इस मिशन में वो बुरी तरह से घायल हो जाता है. आखिरी सीन में उसकी कार का एक्सीडेंट हो जाती है और वो बेहोश होकर गिर पड़ता है. यहीं पर कहानी खत्म हो जाती है और ऑडियन्स के मन में कई सवाल छोड़ जाती है.

Raakh का दुनिया पर राज! Ali Fazal की क्राइम थ्रिलर बनी Prime Video की नंबर 1 नॉन इंग्लिश सीरीज

अंत से शुरूआत

अब माना जा रहा है कि ‘द फैमिली मैन 4’ वहीं से शुरू होगी, जहां इसका तीसरा सीजन खत्म हुआ था. श्रीकांत न सिर्फ अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेगा, बल्कि उसे देश के सामने खड़े नए खतरे का भी सामना करना पड़ेगा. भारत-चीन बॉर्डर कंट्रोवर्सी, नॉर्थ ईस्ट में बढ़ता तनाव और आतंकवाद जैसे चैलेंज सीजन 4 की कहानी का हिस्सा बन सकते हैं.

कौन-कौन आएगा नजर?

‘द फैमिली मैन 4’ में लगभग पूरी स्टारकास्ट की वापसी तय मानी जा रही है. एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के दमदार कैरेक्टर में दिखाई देंगे. उनके साथ शरीब हाशमी जेके तलपड़े, प्रियामणि सुचित्रा, श्रेया धनवंतरी जोया, अश्लेषा ठाकुर धृति और वेदांत सिन्हा अथर्व के रोल में वापसी करने के लिए तैयार हैं. वहीं, तीसरे सीजन के सबसे खतरनाक विलेन जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी रुकमा और मीरा एस्टन के रोल में वापसी कर सकते हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स ने विजय सेतुपति के कैमियो के जरिए शो के यूनिवर्स को और बड़ा करने के हिंट भी दिए हैं. ऐसे में आने वाले सीजन में कई बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं.

चौथे सीजन की खासियत?

‘द फैमिली मैन’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार कहानी, शानदार स्क्रीनप्ले और रियलिस्टिक कैरेक्टर्स हैं. श्रीकांत तिवारी एक ऐसा स्पाई है जो देश की सिक्योरिटी के साथ-साथ अपनी फैमिली की जिम्मेदारियां भी निभाता है. यही वजह है कि ऑडियन्स हर बार खुद को उससे जोड़ पाती है. सीजन 4 में एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और पॉलिटिक्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है. अगर मेकर्स अपनी पिछली परंपरा को कायम रखते हैं, तो ये सीजन भी ऑडियन्स को आखिर तक बांधे रखने में सक्सेसफुल रहेगा. फिलहाल शो की रिलीज डेट को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है. हालांकि, इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है. ऐसे में इतना तय है कि श्रीकांत तिवारी की वापसी पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाली है.

Reality Show में लूज़र, पर किस्मत में बनना था सुपरस्टार! इन सिंगर्स ने हार को बनाया जीत की कहानी

Related Articles