Home Latest News & Updates Ben Stokes के रिटायरमें के बाद छलका मैक्कुलम का दर्द

Ben Stokes के रिटायरमें के बाद छलका मैक्कुलम का दर्द

by Live India
McCullum spills Ben Stokes announces retirement cricket

बेन स्टोक्स: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. इसी बीच इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने स्टोक्स को काफी मनाने की कोशिश की थी. हालांकि, स्टोक्स अपने फैसले पर टिके रहे. बता दें कि इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट मैच में 160 रन से हार का सामना करना पड़ा है और इंग्लिश टीम तीन मैचों की सीरीज को 1-2 से हार गईं.

मैक्कुलम ने स्टोक्स को बताया लोगों का लीडर

हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने बताया कि उन्होंने बेन स्टोक्स को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले पर दोबारा सोचने के लिए मनाने की कोशिश की थी. लेकिन उससे पहले कप्तान तब तक अपना मना बना चुके थे. लेकिन स्टोक्स ने मैच के चौथे दिन ही रिटायरमेंट का ऐलान करके सबको चौंका दिया. हालांकि, मैक्कुलम ने कहा कि उन्होंने उन्हें मनाने की कोशिश की थी. उन्होंने कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर स्टोक्स के योगदान की तारीफ की और उन्हें लोगों का लीडर भी बताया. ब्रैंडन मैक्कुलम ने बताया कि वह लोगों के लीडर हैं, वह जहां भी जाते हैं उनके पीछे-पीछे लोग चले आते हैं. चाहे वह मैदान हो या फिर ड्रेसिंग रूम हो या टीम होटल. लोग उन्हें इसलिए फॉलो करते हैं क्योंकि वह एक जिंदादिल इंसान हैं और उनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली है.

वेस्टइंडीज के इन दो बल्लेबाजों ने की ‘महासाझेदारी’, क्रिकेट के 149 साल पुराने इतिहास में जोड़ा नया अध्याय

क्रिकेट में कई प्रकार अनिश्चितताएं

क्रिकेट खेल में इतनी सारी अनिश्चितताएं और उतार-चढ़ाव होते रहते हैं. ऐसे में स्टोक्स काफी स्थिरता बनाए रखते हैं. वह हर एक परिस्थिति में अपने को संभालना जानते हैं. वह एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ बहुत आकर्षित व्यक्तित्व भी हैं. मैक्कुलम कहते हैं कि हम स्टोक्स की मौजूदगी को याद करेंगे और हम उनकी लीडरशिप और उनके खेल को याद करेंगे. इंग्लिश टीम में ऐसे खिलाड़ी की जगह भरना बहुत मुश्किल है. मैक्कुलम ने कहा कि स्टोक्स को फैंस की तारीफ से शानदार विदाई मिलनी चाहिए.

कोई पूरी जिंदगी क्रिकेट नहीं खेल सकता : मैक्कुलम

हेड कोच ने कहा कि बेन स्टोक्स अपने ही तरह के शानदार लीडर थे, जिन्हें हम दूसरी टीम में होने के बाद भी काफी पसंद करते थे. साथ ही कोई भी क्रिकेटर पूरी जिंदगी खेल नहीं सकता है और कोई भी हमेशा के लिए कप्तान भी नहीं रह सकता है. हम स्टोक्स के कप्तान के तौर पर बिताए समय और उनके करियर का जश्न मनाना चाहते हैं. वहीं, हम फिर समय आने पर हम उन फैसलों के बारे में जरूर विचार करेंगे.

बांग्लादेश को हराने के बाद भी भारत की राह क्यों है इतनी मुश्किल? सेमीफाइनल में पहुंचने का बचा है ये रास्ता

Related Articles