Home Latest News & Updates वैभव को नहीं खिलाने पर AB de Villiers ने उठाए सवाल

वैभव को नहीं खिलाने पर AB de Villiers ने उठाए सवाल

by Live India
AB de Villiers questions decision Vaibhav Suryavanshi team

एबी डिविलियर्स: वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हो गया है. लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर वैभव के पक्ष में क्रिकेट फैंस आवाज उठाने लगे हैं और लगातार उन्हें मैदान पर खिलाने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर रखने पर सवाल खड़े किए हैं. उनका मानना है कि आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव को आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में ही मौका दे देना चाहिए था. लेकिन वह अभी तक सिर्फ बेंच पर ही बैठे हुए हैं.

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, वह अभी सिर्फ बेंच पर ही बैठे हुए हैं और उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा है. वहीं, आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की वनडे सीरीज में वैभव को मौका ही नहीं दिया गया.

आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद गंभीर की कोचिंग पर सवाल! क्या एशियन गेम्स से पहले कर पाएंगे खामियां दूर?

कब मिलेगा वैभव को मौका?

अपने यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलियर्स ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर असहमति जाहिर की. उन्होंने कहा कि आखिर वैभव को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका कब मिलेगा. मुझे लगा था कि आयरलैंड सीरीज उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव लेने का शानदार मौका है. हालांकि, यह दुर्भाग्य हैं कि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. उन्होंने आगे कहा कि मैं रेयान टेन डेशकाटे की उस बात से कतई सहमत नहीं हूं कि वैभव को भी दूसरे खिलाड़ियों की तरह प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा. साथ ही आईपीएल में जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया था उसके बाद ये समय आ गया था कि उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय में मौका देना चाहिए था.

जानें क्या बोले थे डेशकाटे?

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भारत के सहायक कोच रयान टेन डेशेट ने कहा था कि वैभव को भी बाकी के खिलाड़ियों की तरह मौके का इंतजार करना होगा. उनका मानना था कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन के साथ निष्पक्ष रहना चाहता था. खास बात यह है कि संजू ने इसी साल टी-20 विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, अब संजू सैमसन लगातार तीन पारियों में बड़ी पारी खेलने के लिए नाकाम रहे हैं, जिससे वैभव को मौका देने की मांग तेज हो गई है.

भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ENG ने किया टीम का ऐलान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर; देखें प्लेइंग-11

Related Articles