Home Latest News & Updates PM Modi And Prabowo Subianto: मेरे डीएनए में भारतीय

PM Modi And Prabowo Subianto: मेरे डीएनए में भारतीय

by Live India
PM Modi And Prabowo Subianto

पीएम मोदी और प्रबोवो सुबियांतो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की 6 दिवसीय यात्रा पर हैं. अभी वे इंडोनेशिया में हैं. आज इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का आखिरी दिन है. इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और फिर वहां से वे न्यूजीलैंड जाएंगे. इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मुलाकात और बैठक हुई. उसके बाद पीएम मोदी ने जकार्ता में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया.

इस दौरान इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि उनमें भारत का डीएनए है. उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत आने से पहले अपने डीएनए की जांच कराई थी, तो उन्हें पता चला कि उनके डीएनए में भारतीय अंश है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी बात कही. आइए जानते हैं पूरी खबर.

मेरे डीएनए में भारतीय अंश मौजूद- प्रबोवो सुबियांतो

मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय प्रवासी को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी पहुंचे थे. इनके साथ इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांतो समेत कई मंत्री भी मौजूद थे. इस खास मौके पर राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि पदभार संभालने के महज तीन महीने बाद, 2025 में भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होने का उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ था. उन्होंने याद दिलाया कि इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे और कहा कि दोनों देशों के बीच हमेशा से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं.

इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो ने कहा, “भारत की राजकीय यात्रा से ठीक पहले, मैंने जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट करवाया था. मैंने अपने डीएनए की जांच करवाई और मुझे पता चला कि मेरे डीएनए में भारतीय अंश मौजूद हैं.”

उन्होंने आगे हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “और इसीलिए मुझे लगता है कि जब भी मैं कोई संगीत सुनता हूं, खासकर भारतीय संगीत, तो मेरा शरीर अपने आप हिलने लगता है.” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे मंत्री, मेरे सेनापति, सभी को नाचना पसंद है. सभी को गाना पसंद है. शायद उनमें से अधिकांश में भारतीय डीएनए है.”

राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि वह सभी भारतीयों के मित्र हैं, लेकिन वह प्रधानमंत्री मोदी के “बहुत बड़े प्रशंसक” हैं और उन्होंने उनकी कई नीतियों का अनुकरण किया है.

आपके बयान ने भारतीयों के दिलों को छू लिया- पीएम मोदी

इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट के इस बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह “भारत के सच्चे मित्र” हैं. पीएम मोदी ने प्रेसिडेंट प्रबोवो के भारतीय डीएनए बयान पर कहा, “आपके बयान ने भारतीयों के दिलों को छू लिया. और यह डीएनए आपसी विश्वास, साझा विरासत और साझा यादों से बना है.”

प्रशांत क्षेत्र के 3 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी, चीन की चुनौती के बीच कितना अहम दौरा?

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles