Home Latest News & Updates Greater Noida में बनेगा पहला डबल डेकर फ्लाईओवर!

Greater Noida में बनेगा पहला डबल डेकर फ्लाईओवर!

by Live India
First double-decker flyover built Greater Noida

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण ने लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए अहम फैसला लिया है. ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में उत्तर प्रदेश का पहला डबल फ्लाईओवर बनाने का ऐलान किया है. वहीं, चार लेन के फ्लाईओवर के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने के बाद डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है. ग्रेनो वेस्ट प्राधिकरण को 130 मीटर रोड से शाहबेरी व क्रासिंग रिपब्लिक होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है.

दोनों तलों पर रहेगा वन-वे ट्रैफिक

900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओवर के दोनों तलों पर वन-वे ट्रैफिक रहेगा. इसके माध्यम से ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और उसके दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा. साथ ही तिगरी चौक पर लगने वाले लंबे जाम से भी राहत मिलेगी और समय में भी काफी बचत होगी. इसके अलावा 2.5 किलोमीटर लंबी दो डबल डेकर एलिवेटेड रोड भी बनाई जाएगी, जो तीन लेन की होगी.

‘जनता का समर्थन जुटाएंगे…’ चंदा चोरी मामले में केजरीवाल एक्टिव; देश में चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

डिजाइन पर भी बन गई सहमति

ग्रेनो प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि NHAI को लेकर बीते दिनों पहले जगह को लेकर चर्चा हुई थी. इसके बाद कंसल्टेंट की मदद से दूसरे विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया और फिर अंत में आकर डबल डेकर फ्लाईओवर के डिजाइन पर सहमति बन गई. ग्रेनो प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इसका प्रजेंटेशन NHAI को दे दिया है और उन्होंने इससे जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसके बाद निर्माण को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा. वहीं, नेशनल हाईवे से जुड़ाव के साथ ही इस फ्लाईओवर का निर्माण NHAI से ही कराने पर सहमति बनी थी और इस पर 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित कर दिया गया था.

12 मीटर में मिलेंगी 6 लेन

प्रोजेक्ट के जीएम एके सिंह ने बताया कि 4 लेन के फ्लाईओवर को बनाने के लिए करीब 15 मीटर की जगह जरूरत थी. हालांकि, अधिकतम चौड़ाई 14 मीटर ही मिल पा रही थी. ऐसे में डबल डेकर फ्लाईओवर में तीन-तीन लेन दोनों तल पर बनाई जाएंगी. इस नए डिजाइन की मदद से महज 12 मीटर के अंदर ही 6 लेन ट्रैफिक के लिए आसानी मिल जाएगी.

मध्य प्रदेश में एक के बाद एक नए घपले, अब 2000 करोड़ का चावल घोटाला आया सामने, खरगे ने किया हमला

Related Articles