Home Latest News & Updates ईरानी हमले में एक और भारतीय की मौत

ईरानी हमले में एक और भारतीय की मौत

by Live India
West Asia Tension

पश्चिम एशिया तनाव: पश्चिम एशिया में जारी जंग ने भारत को भी बहुत बड़ा झटका दिया है. ईरान और अमेरिका के इस संघर्ष ने कई भारतीयों को अब तक अपना शिकार बना चुका है. ताजा मामला एक और भारतीय नागरिक की मौत का है.

जी हां, बीते दिनों ईरान ने यूएई के टैंकर लदे जहाजों को पर हमला किया, यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर किया गया. अब जानकारी मिली है कि इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है, वहीं करीब 6 अन्य भारतीय घायल हुए हैं. इस जहाज पर भारतीयों के अलावा दो यूक्रेनी नागरिक भी सवार थे. आइए जानते हैं पूरी खबर.

घायल 8 लोगों में से 4 की हालत गंभीर- यूएई

मिली जानकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसके राष्ट्रीय टैंकर मोम्बासा और अल बहियाह को दो ईरानी क्रूज मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया था. यह हमला तब हुआ जब वे ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र के भीतर, होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी शिपिंग लेन से गुजर रहे थे.

मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में मोम्बासा टैंकर पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं. घायल आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. मंत्रालय ने बताया कि घायलों में छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. मंत्रालय ने आगे कहा, “हमले के परिणामस्वरूप दोनों टैंकरों को भी क्षति पहुंची, क्योंकि उनमें आग लग गई थी, जिसे बाद में नियंत्रण में कर लिया गया.”

जवाब देने का पूरा अधिकार- यूएई

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की और इसे “अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन और स्पष्ट अवहेलना” माना. मंत्रालय के बयान में कहा गया, “संयुक्त अरब अमीरात इस तनाव का जवाब देने और अपने क्षेत्र, अपने नागरिकों और निवासियों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का अपना पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है.” मंत्रालय ने आगे कहा कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की तत्परता और तैयारी बनाए हुए है.

अब तक 11 भारतीयों की मौत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भारतीय नाविकों को काफी नुकसान पहुंचाया है. होर्मुज में रह-रह कर ईरान और अमेरिका के बीच हो रहे हमले भारत समेत अन्य देशों को काफी चुनौती दे रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अब तक कुल 11 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है.

वहीं, संघर्ष में जहाजों और टैंकरों पर हुए हमलों में कई नाविकों को बचाया भी गया है. पिछले महीने, पलाऊ ध्वज वाले टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए थे.

ईरान के खिलाफ 5 घंटे का मिशन! US ने चाबहार समेत इन ठिकानों पर बरसाए बम; मिलिट्री बेस तबाह

Related Articles