Home News Katrina Kaif हैं 224 करोड़ की मालकिन, मुंबई से लंदन तक घर

Katrina Kaif हैं 224 करोड़ की मालकिन, मुंबई से लंदन तक घर

by Live India
Katrina Kaif हैं 224 करोड़ की मालकिन, मुंबई से लंदन तक घर

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. पर्दे पर अपनी गजब की प्रेजेंस, बेहतरीन डांस और ग्लैमरस लुक से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कैटरीना का सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रहा. इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के कदम रखने वाली कैटरीना आज सिर्फ सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक सक्सेफुल बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं. करोड़ों की नेट वर्थ, आलीशान घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन और इंटरनेशनल फैशन की दुनिया में पहचान बनाने वालीं कैटरीना करोड़ों दिलों पर राज करती हैं.

कैटरीना की फीस

करीब दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में कैटरीना कैफ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘एक था टाइगर’, ‘धूम 3’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में खड़ा कर दिया. आज भी वो एक फिल्म के लिए लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कैटरीना कैफ की नेट वर्थ लगभग 224 करोड़ रुपये है.

लग्जरी घरों की मालकिन

कैटरीना कैफ की लग्जरी लाइफस्टाइल भी किसी रॉयल स्टार से कम नहीं है. मुंबई के अंधेरी इलाके में उनका डुप्लेक्स अपार्टमेंट बहुत ही शानदार है. इस घर को फेमस आर्किटेक्ट दर्शिनी शाह और स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अडजानिया ने डिजाइन किया है. ब्रुकलिन लॉफ्ट हाउस से इंस्पायर इस घर में व्हाइट कलर के सोफे, लकड़ी की फ्लोरिंग, विंटेज फर्नीचर, खूबसूरत आर्टवर्क और बोहेमियन थीम देखने को मिलती है. यही नहीं, कैटरीना ने मुंबई में करीब 17 करोड़ रुपये की कीमत का एक और शानदार घर भी खरीदा है. मुंबई के अलावा लंदन भी कैटरीना कैफ के दिल के काफी करीब है. वहां के हैम्पस्टेड इलाके में उनका खूबसूरत घर है, जिसकी कीमत करीब 7.2 करोड़ रुपये बताई जाती है. शूटिंग से टाइम निकालकर वो अक्सर अपने परिवार के साथ टाइम बिताने के लिए लंदन जाती हैं.

कैमरा ऑन होते ही बरस पड़े बादल, Sridevi के इस सुपरहिट गाने की शूटिंग में हुआ असली जादू!

सक्सेसफुल बिजनेस वुमन

कैटरीना कैफ सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि ये कामयाब बिजनेस वुमन भी हैं. उन्होंने साल 2019 में अपना कॉस्मेटिक ब्रांड के ब्यूटी (Kay Beauty) लॉन्च किया था. आज ये देश के सबसे सक्सेसफुल ब्यूटी ब्रांड्स में गिना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्रांड ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात ये रही कि कैटरीना कैफ ने अपने ब्रांड को सीधे बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंचाया.

फैशन का जलवा

फैशन की दुनिया में भी कैटरीना का जलवा कम नहीं है. न्यूयॉर्क के लग्जरी ब्रांड BEHNO के साथ मिलकर उन्होंने ‘द कैटरीना सीरीज’ नाम से प्रीमियम हैंडबैग कलेक्शन लॉन्च किया. भारत में तैयार किए गए ये बैग अपने क्लासिक डिजाइन, मिनिमल लुक और प्रीमियम क्वालिटी के लिए फेमस हैं. फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कलेक्शन इंटरनेशनल लग्जरी मार्केट में भी खास पहचान बना सकता है.

वैनिटी वैन और लगजरी कार

कई बड़े स्टार्स की तरह कैटरीना कैफ की वैनिटी वैन भी किसी लग्जरी सूट से कम नहीं है. उनकी वैन को भी उसी टीम ने डिजाइन किया है जिसने उनका मुंबई वाला घर सजाया था. इसमें ड्रेसिंग एरिया, कंफर्टेबल लिविंग स्पेस और खूबसूरत इंटीरियर है. साथ ही लग्जरी कारों का शौक भी कैटरीना की लाइफस्टाइल का खास हिस्सा है. उनके गैराज में करीब 2.5 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग LWB, मर्सिडीज ML 350, ऑडी Q7 और ऑडी Q3 जैसी शानदार कारें शामिल हैं.

Satluj Controversy के बीच परमजीत कौर खालड़ा की बड़ी डिमांड, सामने आएगा पूरा सच?

Related Articles