11
हैदराबाद समाचार: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पर एक 55 वर्षीय शख्स ने एक चौथी क्लास की बच्ची के साथ बदमीजी करने का आरोप लगा था. आरोपी जब इस तरह की हरकत कर रहा था उस दौरान एक पड़ोसी ने उसको देख लिया. इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. वहीं, गलत हरकत करने वाले व्यक्ति को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसकी वहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने की जमकर पिटाई
बताया जा रहा है कुलसुमपुरा का रहने वाला यह 55 वर्षीय व्यक्ति जब नाबालिग के साथ गलत हरकत कर रहा था. उस वक्त पड़ोसी ने देखने के बाद उसे टोका तो आरोपी वहां से भाग गया. इसी बीच गुरुवार को शाम को लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे चेतावनी दी और उसकी जमकर पिटाई कर दी. वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी और उसे पीटने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.
धरना स्थल से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय मची अफरा-तफरी! जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
आरोपी और पीड़िता रहते हैं एक ही कॉलोनी में
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से अलग हो गया था और अपनी मां के साथ रहता है. मामला यह कि आरोपी और पीड़िता छात्रा का परिवार इंदिराम्मा डबल-बेडरूम कॉलोनी इलाके में रहता है. ये इलाका कुलसुमपुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. आरोपी की निलोफर अस्पताल के नजदीक एक चाय की दुकान है और वह इसी से अपनी जीविका चलाता था. वहीं, पीड़िता अभी चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रही है और उसके माता-पिता प्राइवेट सेक्टर में काम करके अपना गुजारा चला रही है.
सीसीटीवी में भी कैद हो गई घटना
आरोपी जब पीड़िता के साथ गलत हरकत कर रहा था वह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. इस वीडियो और पड़ोसी की तरफ से घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों क्रोधित हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों और परिवार वालों ने आरोपी के घर जाकर हमला कर दिया. हमले में बुरी तरह घायल हुए आरोपी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई. अब कुलसुमपुरा पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
हत्या या आत्महत्या? घर में घुसते ही पुलिस के उड़े होश! रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों के मिले शव
