12
भारतीयों के लिए वीज़ा मुक्त देश: विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है. लेकिन अक्सर लोग वीजा की लंबी प्रक्रिया और महंगे खर्च को देखकर अपनी ट्रिप टाल देते हैं. ऐसे में अगर आप भी कम बजट में इंटरनेशनल वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, एशिया में कई ऐसे खूबसूरत देश हैं, जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के आसानी से यात्रा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इन देशों के राउंड-ट्रिप एयरफेयर भी 50 हजार रुपये से कम हैं. यानी आपकी विदेश यात्रा और भी किफायती बन जाती है. अगर आप इस साल विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 7 डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में हो सकती हैं.
थाईलैंड
चेन्नई से बैंकॉक का राउंड ट्रिप किराया लगभग 21,046 रुपये रहता है. भारतीयों के लिए थाईलैंड में 30 दिनों तक वीजा-फ्री एंट्री है. इस बात में कोई शक नहीं है कि थाईलैंड भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद है. बैंकॉक के शानदार मंदिर, स्ट्रीट मार्केट और नाइटलाइफ के अलावा आप चियांग माई की पहाड़ियां, खूबसूरत कैफे और फुकेत, क्राबी व कोह समुई जैसे मशहूर बीच भी घूम सकते हैं. भारत के कई शहरों से सीधी फ्लाइट मिलने की वजह से ये सबसे आसान और बजट फ्रेंडली इंटरनेशनल ट्रिप है.
नेपाल
नई दिल्ली से काठमांडू का राउंड ट्रिप किराया लगभग 15,660 रुपये रहता है. यहां भारतीयों के लिए वीजा की जरूरत नहीं है. नेपाल उन देशों में है जहां भारतीय बिना वीजा के जितने दिन चाहें, घूम सकते हैं. काठमांडू के प्राचीन मंदिर, न्यूारी संस्कृति और शांत गलियां लोगों को खास अनुभव देती हैं. अगर एडवेंचर पसंद है तो पोखरा की झीलें, चितवन नेशनल पार्क की सफारी और हिमालय की ट्रैकिंग आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती है.
साउथ का Kashmir क्यों कहलाता है मुन्नार? जानिए इस खूबसूरत Hill Station की वो खासियतें, जो खींच लेंगी आपको अपने पास
मलेशिया
हैदराबाद से कुआलालंपुर राउंड ट्रिप किराया लगभग 22,374 रुपये है. भारतीयों के लिए 31 दिसंबर 2026 तक वीजा-फ्री है. मलेशिया एक ऐसा देश है जहां आधुनिक शहरों के साथ प्रकृति का शानदार मेल देखने को मिलता है. कुआलालंपुर अपने स्ट्रीट फूड, पेट्रोनास ट्विन टावर्स और शॉपिंग के लिए मशहूर है. वहीं कैमरून हाइलैंड्स की हरियाली, लंगकावी के बीच और बोर्नियो के वर्षावन प्रकृति प्रेमियों को खूब पसंद आते हैं. अच्छी बात ये है कि 2026 तक भारतीय बिना वीजा यहां घूम सकते हैं.
भूटान
कोलकाता से पारो का राउंड ट्रिप किराया लगभग 3800 रुपये है. भूटान भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देश है. हालांकि, एंट्री परमिट जरूरी है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ दिन शांति में बिताना चाहते हैं, तो भूटान शानदार विकल्प है. यहां के खूबसूरत मठ, पहाड़ी घाटियां और साफ-सुथरा वातावरण किसी भी यात्री का मन मोह लेते हैं. खास बात ये है कि भारतीय पर्यटकों को बाकी विदेशी नागरिकों की तरह सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस नहीं देनी पड़ती, जिससे घूमने का खर्च और कम हो जाता है.
मकाऊ
नई दिल्ली से मकाऊ का राउंड ट्रिप किराया लगभग 43,735 रुपये है. ये देश भारतीयों के लिए 30 दिनों तक वीजा-फ्री है. मकाऊ का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में कसीनो आते हैं, लेकिन ये शहर सिर्फ जुए के लिए ही मशहूर नहीं है. यहां का ऐतिहासिक केंद्र यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है. पुर्तगाली और चीनी संस्कृति का अनोखा मेल, खूबसूरत इमारतें और स्वादिष्ट मैकनीज़ खाना इस जगह को खास बनाते हैं. अगर आपको इतिहास और अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से जानना पसंद है, तो मकाऊ जरूर जाएं.
ना दोस्त, ना फैमिली, फिर भी फुल ऑन मजा! ये हैं Solo Travel के लिए दुनिया की 10 सबसे शानदार जगह
