Home News क्या योग से कम हो सकता है चश्मे का नंबर?

क्या योग से कम हो सकता है चश्मे का नंबर?

by Live India
Eye Yoga

नेत्र योग: आजकल मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण कम उम्र में भी लोगों को चश्मा लगने की समस्या बढ़ रही है. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या योग और आंखों के व्यायाम से चश्मे का नंबर कम किया जा सकता है? आइए जानते हैं इस विषय पर विशेषज्ञों की राय और किन योग अभ्यासों से आंखों को फायदा मिल सकता है.

आंखों के लिए फायदेमंद योग और अभ्यास

त्राटक

    त्राटक विधि योग की एक अहम क्रिया है. इससे किसी स्थिर बिंदु, दीपक की लौ या किसी वस्तु पर बिना पलक झपकाए कुछ समय तक ध्यान केंद्रित किया जाता है. इस क्रिया के माध्यम से मानसिक और शारीरिक एकाग्रता बढ़ाने के साथ ही आंखों की मांसपेशियों को सक्रिए रखने में मदद करता है.

    पाल्मिंग

      सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर हल्की गर्माहट महूसस करें और उसके बाद बंद नेत्रों पर इसी रखें, परिणामस्वरुप आपको आंखों से आराम मिलता है और लंबे समय तक स्क्रीन देखने में होने वाली थकान से राहत मिलती है.

      सेहत का खजाना-सावधानी जरूरी: गहरे बैंगनी फल के बेमिसाल फायदे, जामुन खाते समय न करें ये गलतियां

      आंखों की दिशा बदलने का अभ्यास

        सर्वप्रथम अपनी नेत्रों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे रोटेट करें, ऊपर-नीचे घुमाए का अभ्यास करें. यह अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद करता है. ध्यान रहें बिना किसी दवाब के यह प्रेक्टिस करते रहिए. इसे योग की भाषा में सुक्ष्म क्रिया कहा जाता है.

        गहरी सांस और ध्यान

          प्राणायाम तथा ध्यान तनाव कम करने में मदद करते हैं. तनाव कम होने से आंखों पर पड़ने वाला दबाव भी कम महसूस हो सकता है.

          आंखों की सेहत के लिए अपनाएं ये आदतें

          • हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए लगभग 20 फीट दूर देखें (20-20-20 नियम).
          • संतुलित आहार में हरी सब्जियां, गाजर, फल और विटामिन A, C व ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें.
          • पर्याप्त नींद लें,लंबे समय तक स्क्रीन देखने के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लें.
          • नियमित अंतराल पर नेत्र विशेषज्ञ से आंखों की जांच कराते रहें.

            अस्वीकरण: यह एक आम जानकारी है. हेल्थ से जुड़े किसी भी तरह के कार्यक्रम शुरु करने या अपने खान-पीन में किसी भी तरह का चेंज करने या किसी भी डिजीज से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले योग विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

            लेखक : लक्ष्मीनारायण

Related Articles