Home Latest News & Updates मृत पिता और बेहोश मां की रखवाली करता रहा 5 साल का मासूम

मृत पिता और बेहोश मां की रखवाली करता रहा 5 साल का मासूम

by Live India
odisha

Odisha News: ओडिशा के देवगढ़ जिले क पांच साल का मासूम लड़का रातभर में जंगल में अपने मृत पिता और बेहोश हुई मां की रखवाली करता रहा.

29 दिसंबर, 2025

ओडिशा समाचार: ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पांच साल का मासूम लड़का रातभर में जंगल में अपने मृत पिता और बेहोश हुई मां की रखवाली करता रहा. इस भीषण ठंड में उसने जंगल में अकेले रात बिताई और सुबह होने के बाद सड़क पर मदद मांगने के लिए गया. जब रविवार सुबह छोटा लड़का जंगल के पास सड़क पर राहगीरों से मदद मांगता हुआ मिला, तब यह पूरी घटना लोगों के सामने आई. उस छोटे बच्चे के बारे में सोचकर मन सिहर जाता है.

माता-पिता ने खाया था जहर

पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता, दुष्यंत माझी और रिंकी माझी कुंधेइगोला पुलिस स्टेशन के तहत जियानंतपाली गांव के रहने वाले थे. उन्होंने घर लौटते समय मोटरसाइकिल पर घरेलू झगड़े के बाद कीटनाशक पी लिया था. पुलिस ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी और करीब एक किलोमीटर जंगल में चले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर कोई कीटनाशक पी लिया. देवगढ़ के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस धीरज चोपदार ने बताया, ‘दुष्यंत की एक घंटे के अंदर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी रिंकी बेहोश हो गई.’

ओडिशा
ओडिशा

आपसी झगडे में की आत्महत्या

छोटे लड़के ने पूरी रात जंगल में अपने मृत पिता और बेहोश मां की रखवाली की. वह दोनों के पास बैठा रहा और सूरज निकलने के बाद सड़क पर आकर लोगों से मदद मांगी. तब स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. ASP ने बताया कि महिला की भी बाद में पड़ोसी अंगुल जिले के छेन्डीपाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

बच्चे को भी पिलाया था जहर

सबसे हैरानी की बात है कि माता पिता ने खुद तो जहर पीया ही था, साथ में उस मासूम को भी जहर पिलाया था. उसके माता-पिता ने उसे भी कीटनाशक दिया था, लेकिन बच्चा बच गया. पुलिस ने बताया कि, “बच्चे की सेहत ठीक थी और शुरुआती इलाज के बाद उसे उसके दादा-दादी को सौंप दिया गया.” माता-पिता ने अपनी जाने लेते समय अपने पांच साल के बच्चे की जरा भी परवाह नहीं की. उनके एक झगड़ ने बच्चे की पूरी जिंदगी खराब कर दी.

यह भी पढ़ें- जानलेवा बना भैंस के दूध का रायता, पीने वाले 200 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका, कुत्ते के काटने से मरी भैंस

Related Articles