Home Latest News & Updates बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद एक्शन में BCCI

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद एक्शन में BCCI

by Live India
BCCI on Mustafizur Rahman

BCCI on Mustafizur Rahman: BCCI शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया है.

3 जनवरी, 2026

मुस्तफिजुर रहमान पर बीसीसीआई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ झटका दिया है. बीसीसीआई ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हटाने का निर्देश दिया है. बीसीसीआई ने शाहरुख की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 एडिशन से पहले बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने के लिए कहा है.

शाहरुख ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था खिलाड़ी

यह फैसला बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद लिया गया है. भारत और बांग्लादेश के बढ़ते तनाव के बीच शाहरुख खान ने मुस्तफिजुर रहमान को आपीएल 2026 के लिए खरीदा था. पिछले महीने प्लेयर्स की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली की लड़ाई के बाद KKR ने 30 साल के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब बीसीसीआई के आदेश के बाद शाहरुख खान को बड़ा झटका लाग है. बीसीसीआई ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो KKR को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की इजाजत दी जाएगी.

बीसीसीआई का बयान

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने शनिवार को घोषणा की कि, “बीसीसीआईने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने के लिए कहा है. अगर जरूरत पड़ी तो वे रिप्लेसमेंट मांग कर सकते हैं और रिक्वेस्ट करने पर, बीसीसीआई रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की इजाजत देगा.” यह पूछे जाने पर कि बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से ऐसा करने के लिए क्यों कहा है, उन्होंने जवाब दिया, “हाल के घटनाक्रमों की वजह से, बीसीसीआई ने यह एक्शन लिया है.”

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद एक्शन

बांग्लादेश में हाल ही में भीड़ ने एक हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की बेरहमी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भारत में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया. जब KKR ने नीलामी में मुस्तफिजुर को खरीदा, तो इससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया. KKR और उसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. हाल ही में, बीजेपी नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख खान को देशद्रोही तक कह दिया. बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के कारण, BCCI को आखिरकार यह फैसला लेना पड़ा और उन्होंने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें- जेसन होल्डर की गेंद पर बल्लेबाज से लेकर फिल्डर हुए हैरान! नहीं रोक पाएंगे हंसी; देखें Viral Video

Related Articles