12
Russia Sanctions Bill: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा दांव चलने जा रहे हैं, जिसके लिए वे अमेरिकी संसद में बिल पास करेंगे.
8 जनवरी, 2025
रूस प्रतिबंध विधेयक: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक बाजार में अपनी दादागिरी बढ़ाने के लिए एक के बाद एक नए और कड़े फैसले ले रहे हैं. अब वे रूसी तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा दांव चलने जा रहे हैं. ट्रंप ने एक ऐसे बिल को मंजूरी दे दी है, जो उन्हें रूसी तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ कुछ भी करने की असीमित शक्तियां देगा. इस बिल के पास होने के बाद वे भारत समेत कई देशों पर और भी ज्यादा टैरिफ लगा सकते हैं. इस बात की जानकारी रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पर दी है.
अगले हफ्ते पास होगा बिल
लिंडसे ग्राहम ने एक्स पर जानकारी दी कि ट्रंप ने एक मीटिंग के बाद बाइपार्टीशन रूस प्रतिबंध बिल को मंजूरी दे दी है. इस बिल को अगले हफ्ते संसद में पास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ट्रंप यह सब केवल रूस-यूक्रेन यूद्ध के बीच रूस पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है. ग्राहम ने एक्स पर लिखा ‘आज प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर एक बहुत ही प्रोडक्टिव मीटिंग के बाद, उन्होंने उस बाइपार्टीशन रूस प्रतिबंध बिल को मंज़ूरी दे दी है जिस पर मैं महीनों से सीनेटर ब्लूमथल और कई अन्य लोगों के साथ काम कर रहा था. यह सही समय पर होगा, क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है और पुतिन सिर्फ बातें कर रहे हैं और बेगुनाहों को मारना जारी रखे हुए हैं.’
विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ आज एक बहुत ही सार्थक बैठक के बाद, उन्होंने द्विदलीय रूस प्रतिबंध विधेयक को हरी झंडी दे दी, जिस पर मैं सीनेटर ब्लूमेंथल और कई अन्य लोगों के साथ महीनों से काम कर रहा हूं।
यह ठीक समय पर होगा, क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है…
– लिंडसे ग्राहम (@LindseyGrahamSC) 7 जनवरी 2026
इन देशों को लगेगा झटका
उन्होंने आगे लिखा ‘यह बिल प्रेसिडेंट ट्रंप को उन देशों को सजा देने की अनुमति देगा जो सस्ता रूसी तेल खरीदते हैं, जिससे पुतिन की युद्ध मशीन को बढ़ावा मिल रहा है. यह बिल प्रेसिडेंट ट्रंप को चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों के खिलाफ़ जबरदस्त ताकत देगा ताकि उन्हें सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, जो यूक्रेन के खिलाफ पुतिन के खून-खराबे के लिए फाइनेंसिंग देता है. मुझे उम्मीद है कि अगले हफ़्ते की शुरुआत में ही इस पर जोरदार बाइपार्टीशन वोटिंग होगी.’
अभी भारत पर लगा है 50 फीसदी टैरिफ
पिछले साल, ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. इसके बाद रूस से खरीदने के कारण ट्रंप ने 25 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लगाया दिया था. इससे भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया और दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो गए. अमेरिका और चीन के बीच भी टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर 145 परसेंट तक का टैरिफ लगाया, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी सामानों पर 125 परसेंट तक का टैरिफ लगा दिया था. ट्रंप कई बार यह संकेत दे चुके हैं कि वे आने वाले समय में भारत, चीन और ब्राजील पर भारी टैरिफ लगाने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- मौदुरो को कैद करने के बाद वेनेजुएला का तेल लूट रहे ट्रंप, 50 मिलियन बैरल तेल भेजेंगे अमेरिका
