Home Latest News & Updates Akshay Kumar का स्टंट पड़ा भारी, सेट पर ‘खिलाड़ी’ को लगी चोट

Akshay Kumar का स्टंट पड़ा भारी, सेट पर ‘खिलाड़ी’ को लगी चोट

by Live India
Akshay Kumar का असली स्टंट पड़ा भारी, Bhooth Bangla के सेट पर

13

Akshay Kumar Injured: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं. अब इसी फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

09 अप्रैल, 2026

बॉलीवुड के असली ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अपने खतरनाक स्टंट्स खुद करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में उनकी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट से एक ऐसी खबर आई है जिसने उनके फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया. दरअसल, हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक बिहाइंड-द-सीन्स यानी BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षय एक स्टंट परफॉर्म करते टाइमन खुद को जख्मी कर लेते हैं.

#AkshayKumar के सेट पर सर घायल हो गए #BhoothBangla अपने एक्शन दृश्यों को फिल्माते समय।#BhoothBangla कई रहस्य और रोमांचकारी दृश्य हैं… बस रिलीज होने तक इंतजार करें 🔥💥

“इसमें कई परतें हैं” 💥🔥 pic.twitter.com/GCJoOS386A

– दिल से अक्कीयन (दिल से विराट) (@DevoteeAkki) 9 अप्रैल 2026

बिगड़ा बैलेंस

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार हमेशा की तरह पूरे जोश में एक ‘जंप किक’ मारने की कोशिश कर रहे हैं. हवा में उछलकर किक मारने का ये स्टंट दिखने में जितना शानदार था, लैंडिंग के टाइम उतना ही रिस्की साबित हुआ. नीचे उतरते हुए अक्षय कुमार अपना बैलेंस खो बैठे और जमीन पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोट लग गई. हालांकि, अभी तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि ये अक्षय की चोट कितनी सीरियस है.

यह भी पढ़ेंःAllu Arjun के जन्मदिन पर देखें उनकी 5 फिल्में, जिन्होंने पुष्पा स्टार को फ्लावर से बनाया फायर

15 साल बाद होगा कमाल

‘भूत बंगला’ फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पूरे 15 साल बाद साथ आ रही है. इस जोड़ी ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं. आखिरी बार दोनों ने साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ पर साथ काम किया था. ‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन एक्टर नजर आएंगे.

नकली VFX के खिलाफ

मार्शल आर्ट्स में माहिर अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्शन फिल्मों में बढ़ते VFX और AI के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि आजकल की एक्शन फिल्मों और पहले की फिल्मों में जमीन-आसमान का फर्क है. पहले एक्शन असली होता था, लेकिन अब सब कुछ कंप्यूटर पर होता है जो देखने में नकली लगता है. अक्षय ने जोर देते हुए कहा था कि वो ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जिनमें एक्शन बिल्कुल रियल हो. अगर वो कूद रहे हैं या किसी को किक मार रहे हैं, तो वो सच में होना चाहिए, ना कि 15 लोगों की मदद या स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए. खैर, ‘भूत बंगला’ के सेट पर हुआ ये हादसा भी इसी बात का सबूत है कि अक्षय आज भी अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं. बात करें ‘भूत बंगला’ के बारे में तो अक्षय की ये फिल्म 17 अप्रैल को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles