Home News America में सबसे बड़ी फिल्म बनने की दहलीज पर Dhurandhar 2

America में सबसे बड़ी फिल्म बनने की दहलीज पर Dhurandhar 2

by Live India
America में सबसे बड़ी फिल्म बनने की दहलीज पर Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है. अब ये फिल्म प्रभास की ‘बाहुबली’ को भी पीछे छोड़ने की तैयारी में है.

28 मार्च, 2026

19 मार्च से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही नाम की गूंज रहा है और वो है ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’. रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने भारत के साथ-साथ समंदर पार नॉर्थ अमेरिका में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि बड़े-बड़े धुरंधर पीछे छूटते जा रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में अब तक 19.40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम कमाई कर ली है. अपने दूसरे शुक्रवार को 1.3 मिलियन डॉलर बटोरकर इस फिल्म ने पैन इंडिया स्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ के लाइफटाइम कलेक्शन 18.60 मिलियन डॉलर को भी पीछे छोड़ दिया है.

एक असली लड़ाई

हालांकि, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की असली लड़ाई अब शुरू होगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड खत्म होने से पहले ये फिल्म अपने ही पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की 20.60 मिलियन डॉलर की कमाई को क्रॉस कर जाएगी. इसके साथ ही ये नॉर्थ अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म का टैग हासिल कर लेगी. इससे भी बड़ी खबर ये है कि रविवार तक ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला सीधा ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ से होने वाला है. ‘बाहुबली 2’ ने वहां 20.80 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पिछले करीब एक दशक से नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया हुआ है. मगर अब लग रहा है कि प्रभास की इस फिल्म का टाइम पूरा हो चुका है. यानी रणवीर सिंह का स्पाइ अवतार इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब है.

यह भी पढ़ेंःIIT छोड़ी, बिना गॉडफादर मुंबई आए और 49 साल बाद 2000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर से हर तरफ छाए

dhurandhar
dhurandhar

फिल्म की खासियत

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की इस जबरदस्त सक्सेस के पीछे शानदार ‘वर्ड ऑफ माउथ’ और ऑडियन्स का इसे बार-बार देखना है. स्पाई और एक्शन से भरपूर ये फिल्म न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि विदेशी मार्केट में भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट कर रही है. ऐसे में अब सबकी नजरें वीकेंड के फाइनल कलेक्शन पर टिकी हैं, जो इस ‘धुरंधर 2’ को इतिहास के पन्नों में नॉर्थ अमेरिका की सबसे बड़ी इंडियन ब्लॉकबस्टर के तौर पर दर्ज कर सकता है.

नॉर्थ अमेरिका में टॉप 5 इंडियन फिल्में

बाहुबली 2 – 20.80 मिलियन डॉलर
धुरंधर- 20.65 मिलियन डॉलर
धुरंधर 2 – 19.40+ मिलियन डॉलर (अभी भी जारी है)
कल्कि 2898 AD – 18.60 मिलियन डॉलर
पठान – 17.49 मिलियन डॉलर

यह भी पढ़ेंःBox Office के नए सुल्तान बने रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 ने चटाई ‘पुष्पा’ को धूल, 9 दिनों में खड़ा किया कमाई का पहाड़

Related Articles