Home Latest News & Updates Arjun Tendulkar ने खोला अपने पापा के बल्ले का राज

Arjun Tendulkar ने खोला अपने पापा के बल्ले का राज

by Live India
Arjun Tendulkar & Rishabh Pant Video Viral

IPL 2026 : आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत के 10 दिन बचे हैं और सभी टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप भी लगाने शुरू कर दिए हैं. इसी बीच अर्जुन और पंत के बीच हो रही बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी और इसके लिए सभी टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप भी लगाने शुरू कर दिए हैं. इस बार महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. अर्जुन कुछ दिनों पहले ही LSG जुड़े थे और इकाना स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे हैं. इसी बीच उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर और LSG के कप्तान ऋषभ पंत के बीच बल्ले के वजन को लेकर चर्चा हो रही है. इसी कड़ी में जब अर्जुन ने जब अपने पापा सचिन तेंदुलकर के बल्ले का वजन बताया तो ऋषभ पंत हैरान हो गए.

सचिन क्यों चुना इतना भारी बल्ला

एलएसजी के ट्रेनिंग के दौरान ऋषभ पंत ने अर्जुन तेंदुलकर से उनके बल्ले के बारे पूछा तो इसके जवाब में अर्जुन ने कहा कि उनके बल्ले का वजन 1200 से 1220 ग्राम के बीच है. इसके बाद उन्होंने कहा कि लेकिन पापा के बल्ले का वजन 1310-1315 होता था. मैं तो 1200 से हल्के बल्ले से खेलता ही नहीं हूं. बता दें कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जब ग्राउंड पर खेलने के लिए आते थे तो उनके बल्ले को लेकर हमेशा चर्चा होती थी और कहा जाता था कि वह इतना भारी बल्ला लेकर मैदान पर क्यों खेलने के लिए आते हैं. पापा से प्रभावित होने की वजह से अर्जुन तेंदुलकर भी भारी बल्ले से खेलना काफी पसंद करते हैं.

शादी के अगले दिन ट्रेनिंग पर पहुंचे

पंत ने अर्जन से शादी को लेकर भी चर्चा की, जिसमें उन्होंने पूछा कि तुम अपनी शादी के अगले दिन ही युवराज पाजी के साथ ट्रेनिंग करने के लिए पहुंच गए थे. इससे पता चलता है कि तुम क्रिकेट को लेकर बहुत उत्साही हो. दूसरी तरफ पंत ने उन्हें किसी भी स्तर पर मदद करने के लिए बोला और कहा कि बल्लेबाजी में किसी भी शॉट को लेकर शंका हो तो आप पूछ सकते हैं. बता दें कि लखनऊ सुपर जाएंट्स का पिछला सीजन काफी बुरा बीता था और उसके लिए वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था. अब उम्मीद की जा रही है कि टीम इस सीजन में काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी और खिताब पर कब्जा जमाने का काम करेगी. बताते चलें कि इस सीजन में पहला मुकाबला टीम को एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है.

ये टीम लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा

आपको बताते चलें कि आईपीएल दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली लीग है और टी-20 क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी इस लीग में एक बार जरूर खेलना चाहते हैं. यहां से युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिलती है और अच्छी ट्रेनिंग भी मिल जाती है. 19वें सीजन में जो टीम हिस्सा लेने जा रही हैं उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), गुजरात टाइटंस (GT), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शामिल हैं.

Related Articles