Home Latest News & Updates Arjun Tendulkar ने बल्लेबाज को पिलाया पानी!

Arjun Tendulkar ने बल्लेबाज को पिलाया पानी!

by Live India
Arjun Tendulkar Yorker Viral Video

IPL 2026: आईपीएल 2026 इस समय लोगों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है और सभी टीमें शानदार प्रदर्शन भी कर रही हैं. इसी बीच LSG के प्लेयर अर्जुन तेंदुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का जादू प्लेयर और फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) पिछले सीजन में विवाद को भूलकर एक बार फिर ऋषभ पंत की कप्तानी में शुरुआत कर रही है. सनराइजर्स को हराकर टीम के हौसले बुलंद हैं और उसको अब अपना अगला मुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले से पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कितनी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं.

अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा हैं और LSG की तरफ से खेल रहे हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड हुए थे. हालांकि, नई फ्रेंचाइजी में शामिल होने के बाद से उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन प्रैक्टिस के दौरान अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चौंका रहे हैं.

सटीक यॉर्कर से जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर जो वीडिया सामने आया है उसमें अर्जुन तेंदुलकर घातक यॉर्कर फेंक रहे हैं. उनकी यॉर्कर को एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद कर रहे हैं, जिनको काफी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है. दोनों बल्लेबाज बहुत मुश्किल से अर्जुन की यॉर्कर खेलते हैं. आपको बताते चलें कि अर्जुन प्रैक्टिस सेशन के दौरान शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और अब हर कोई क्रिकेट फैंस जूनियर तेंदुलकर को एलएसजी की तरफ से मैदान पर खेलते हुए देखना चाहता है. वैसे अर्जुन काफी मेहनती हैं और टीम में शामिल नहीं होने के बाद भी लगातार मेहनत करते रहते हैं. उनका वर्क भी कमाल का है.

2023 में किया था IPL डेब्यू

क्रिकेट के लिए अर्जुन की मेहनत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. हर कोई चाहता है कि जब अर्जुन मैदान पर उतरें तो शानदार गेंदबाजी करें और कई बल्लेबाजों को आउट करें. 26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था. उसके बाद से उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 3 विकेट लिए हैं. बता दें कि एलएसजी ने इस सीजन में दो मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्होंने 1 में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है.

Related Articles