Home Latest News & Updates Bangladesh Cricket से भारत विरोधियों का सफाया!

Bangladesh Cricket से भारत विरोधियों का सफाया!

by Live India
BCB New President Tamim Iqbal

Bangladesh Cricket : टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम नहीं खेली थी और उसका प्रभाव उसके खिलाड़ियों पर पड़ा था. लेकिन बीसीबी अब नए मोड में आगे बढ़ रही है और नए अध्यक्ष ने कहा है कि हमें गर्व को वापस लाना होगा.

बांग्लादेश क्रिकेट: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को बनाया गया है. इस पद को संभालते हुए उन्होंने मंगलवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बोर्ड की एड-हॉक कार्यकारी कमेटी के साथ हाई लेवल मीटिंग की है. इस बैठक के बाद तमीम इकबाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बोर्ड अपनी विश्वसनीयता को वापस लाने पर तेजी से काम करेंगे. बता दें कि भारत का विरोध करने के लिए BCB ने टी-20 विश्व कप खेलने के लिए मना कर दिया था और इसके बाद खबर सामने आई है कि वह कई खिलाड़ी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी. इसके साथ ही उसके बोर्ड की छवि को भी नुकसान पहुंचा था.

क्रिकेट को बना दिया राजनीतिक अखाड़ा

बांग्लादेश के इस फैसले को भारत की तरफ एक बार फिर हाथ बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है. इसके अलावा बांग्लादेश सरकार का यह रणनीतिक फैसला बताया जा रहा है, क्योंकि अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाले ‘भारत विरोधी’ क्रिकेट बोर्ड को पूरी तरह भंग कर दिया गया है. अमीनुल ने खेल को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया था और युवा खिलाड़ियों को एक बड़े मंच पर खेलने से रोक दिया था. इसी बीच तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं और वह 11 सदस्यों वाली इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे. दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि अब बांग्लादेश में बनी नई सरकार भारत के साथ रिश्ते सुधारेगी और टीम इंडिया के साथ भविष्य में क्रिकेट खेलने को लेकर भी रणनीति तैयार करेगी.

हमें गर्व को जगाना होगा : इकबाल

तमीम इकबाल ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक बार फिर से गर्व को जगाना होगा और इसमें हर व्यक्ति की भूमिका होनी चाहिए. साथ ही जो लोग बीसीबी में काम करते हैं और कर चुके हैं. उन्हें यह कहने में गर्व होना चाहिए कि वह यहां पर काम कर रहे हैं. तमीम ने कहा कि यह मुझे यह नहीं पता है कि बीते डेढ़ वर्षों में क्या किया है, लेकिन हां यह जरूर कहूंगा कि हमें बीसीबी के पुराने गर्व को लौटाना होगा.

बेहतर के लिए करेंगे बड़े बदलाव

तमीन ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के साथ हर एक स्टेकहोल्डर का सम्मान होना चाहिए. यह हमारा सबसे पहला काम होगा. हम सिर्फ बातों के लिए नहीं, बल्कि बेहतर करने के लिए बदलाव लाएंगे. साथ ही हम गलती कर सकते हैं और हमारी टीम भी गलती कर सकती है ऐसे में हम सबको इससे सीखकर आगे बढ़ना होगा और वह हम करके दिखाएंगे. यही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles