2
Bhumika Shajwani: भारत की बेटियां आज हर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं. अब भूमिका शाजवानी ने अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट मिसेज अर्थ एलीट 2026 का खिताब अपने नाम किया है. ये जीत सिर्फ एक ताज हासिल करने की नहीं है, बल्कि ये इस बात का भी सबूत है कि आज की आधुनिक सौंदर्य प्रतियोगिताओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम हो चुकी है, जितनी खूबसूरती.
भूमिका ने जीता दिल
भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भूमिका शाजवानी ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सोच से जजों का दिल जीत लिया. उन्होंने मंच पर सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी सोच को दुनिया तक पहुंचाया. उनके विचारों में जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई दी, जिसने उन्हें बाकी प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई.
आसान नहीं था सफर
इस प्रतियोगिता तक पहुंचने का सफर भी आसान नहीं था. भूमिका ने महीनों तक लगातार कड़ी मेहनत की. स्टेज प्रेजेंस को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने नियमित रिहर्सल की, फिटनेस पर खास ध्यान दिया. इसके अलावा सार्वजनिक भाषण को निखारने के लिए लगातार प्रेक्टिस की. साथ ही उन्होंने समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात कर उनके बीच चल रहे अपने सामाजिक अभियानों को और मजबूत बनाया.
Musafir Cafe से पहले देख डालिए Vikrant Massey की ये 8 फिल्में, हर किरदार में दिखेगा एक्टिंग का नया रंग
इंटरव्यू राउंड
प्रतियोगिता के दौरान इंटरव्यू राउंड में भूमिका ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विजन को शेयर किया. उनकी सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण ने जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी प्रभावित किया. भूमिका शाजवानी की ये उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि आज की ब्यूटी पेजेंट्स सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रह गई हैं. अब इन मंचों पर ऐसे प्रतिभागियों को अधिक महत्व दिया जाता है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रखते हों.
मिल रही हैं बधाइयां
भूमिका की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है. फैशन इंडस्ट्री, मनोरंजन जगत और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने भूमिका की इस उपलब्धि की सराहना की. कई लोगों का मानना है कि उन्होंने भारत की नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं. खासकर उन लड़कियों के लिए, जो अपने सपनों के साथ-साथ समाज के लिए भी कुछ करने का जज्बा रखती हैं.
मिल रहे हैं नए अवसर
अब मिसेज अर्थ एलीट 2026 बनने के बाद भूमिका शाजवानी के सामने और भी बड़े अवसर खुल गए हैं. प्रतियोगिता के आयोजकों के अनुसार, वो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सतत विकास से जुड़े अंतरराष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी. साथ ही वो अलग-अलग वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगी.
समाचार स्रोत: पीटीआई
500 करोड़ की विदाई पर AI का साया! Jana Nayagan में Vijay से ज्यादा चर्चा बटोर गए नकली विजुअल्स
