8
Bangladesh : बांग्लादेश में आम चुनाव में BNP की अहम जीत को लोगों का शासन बताया गया है. पार्टी प्रमुख ने कहा कि हमारी सरकार देश में शांति और व्यवस्था बनाने पर काम करेगी.
बांग्लादेश: बांग्लादेश चुनाव में दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) प्रमुख तारिक रहमान ने देश की एकता और अखंडता बनाने का आह्वान किया है. तारिक ने पार्टी की जीत को लोगों के बलिदान का बताया. इसी बीच BNP प्रमुख ने देश की जनता को संबोधित करते हुए शनिवार को एक सुरक्षित और इंसानियत वाला बांग्लादेश बनाने में सहयोग मांगा. बता दें कि BNP को बहुमत मिलने के बाद रहमान पहली बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस की जगह लेंगे.
किसी के साथ नहीं होगा कोई अन्याय
मुहम्मद यूनुस ने आगे कहा कि इस बार सभी को देश को फिर से बनाने में अहम भूमिका निभानी होगी. बांग्लादेश के द ढाका ट्रिब्यून ने रहमान के हवाले से बताया है कि किसी भी बहाने किसी के साथ कोई अन्याय नहीं किया जा सकता. साथ ही देश में कानून और व्यवस्था बनी रहनी चाहिए, क्योंकि यही दो चीज हैं जो राज्य को विकास की राह पर एक फिर लौटने में मदद करेंगे. रहमान ने यह भी कहा कि देश की आजादी पसंद लोगों ने BNP को जिताया है और ये नतीजे सिर्फ लोगों की जीत है. अब से हर कोई आजाद है. इस जीत के लिए देशवासियों को बधाई. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सभी भारी संख्या में भागीदारी के बाद फासीवाद-मुक्त राज्य का सफर भी शुरू हो गया है और इस नाजुक स्थिति में सभी के विचार बहुत जरूरी हैं.
300 सीटों में से BNP ने जीती 209 सीटें
देश में 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव इसलिए भी अहम माने जा रहे हैं क्योंकि वे उथल-पुथल भरे राजनीतिक दौर में अस्थिरता और सुरक्षा स्थिति को बनाए रखना शामिल है. बता दें कि अगस्त 2024 में शेख हसीना के 15 साल के शासन को गिराने के बाद देश में भारी हिंसा फैल गई थी और इस दौरान माइनॉरिटीज पर भी हमले बढ़ गए थे. वहीं, बांग्लादेश इलेक्शन कमीशन (EC) के मुताबिक, 297 सीटों में से BNP को 209 और कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली. दूसरी तरफ हसीना की नेतृत्व वाली अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया, जबकि EC ने चटगांव-2 और चटगांव-4 के नतीजों पर रोक लगा दी. साथ ही एक सीट पर उम्मीदवार की मौत होने की वजह से चुनाव टाल दिया गया.
जानें क्या बोली कट्टरपंथी जमात?
बांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थक कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर जीत मिली. इस पर पार्टी के प्रमुख अमीर शफीकुर रहमान कहा कि 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में आए नतीजों को हमारी पार्टी को स्वीकार करेगी और एक जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में जनता की मांग को उठाने का काम करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से ही स्थिर और प्रभावी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हम आम चुनाव के बहुमत को स्वीकार करते हैं और देश के कानून का भी सम्मान करेंगे. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि इन नतीजों से निराश होने की जरूरत नहीं है और हमको आने वाले चुनाव के लिए प्रयासरत हैं.
समाचार स्रोत: पीटीआई
