Home मनोरंजन Box Office पर Shahid-Triptii ने वैलेंटाइन डे पर मचाया धमाल

Box Office पर Shahid-Triptii ने वैलेंटाइन डे पर मचाया धमाल

by Live India
Box Office पर Shahid-Triptii ने वैलेंटाइन डे पर मचाया धमाल

12

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है. वैलेंटाइन डे पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया.

15 फरवरी, 2026

अगर आप सोच रहे हैं कि इस वैलेंटाइन डे पर लोगों ने सिर्फ गुलाब और चॉकलेट पर ही पैसे खर्चे हैं, तो आप गलत हैं. दरअसल, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली है. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ऐसी छलांग लगाई कि ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए. शुक्रवार को फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी. यानी पहले दिन ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 9.1 करोड़ रुपये रहा, जो उम्मीद से काफी कम था. लेकिन जैसे ही शनिवार को प्यार का खुमार लोगों पर चढ़ा, तो फिल्म की कमाई में लगभग 45 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखा गया.

वैलेंटाइन डे का कमाल

दूसरे दिन ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. कुल मिलाकर दो दिनों में शाहिद कपूर की फिल्म का कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया. हालांकि, अगर हम शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ से इसकी तुलना करें, तो ‘ओ रोमियो’ अभी भी थोड़ी पीछे है. कबीर सिंह ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन 22.71 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हां मगर ‘ओ रोमियो’ जिस तरह से रफ्तार पकड़ रही है, उसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स काफी खुश हैं.

यह भी पढ़ेंः अब पूरी दुनिया बोलेगी ‘देख रहा है न विनोद’, ग्लोबल टॉप 10 Shows की लिस्ट में चमका अपना India

फ्रेश केमिस्ट्री

‘ओ रोमियो’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के पीछे सबसे बड़ी वजह शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फ्रेश केमिस्ट्री बताई जा रही है. शाहिद कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े पर्दे पर उनका जादू कम नहीं हुआ है. वहीं तृप्ति डिमरी, जो विशाल भारद्वाज की दुनिया में पहली बार कदम रख रही हैं, अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रही हैं. वैसे, फिल्म की स्टार कास्ट काफी भारी-भरकम है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इसमें विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स भी अहम रोल में हैं. फिल्म की कहानी फेमस राइटर हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से इंस्पायर है.

‘ओ रोमियो’ की खासियत

फिल्म में शाहिद कपूर ही सबसे बड़े अट्रैक्शन हैं. वहीं, तृप्ति डिमरी ने उनका बखूबी साथ दिया है, लेकिन तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी के कैरेक्टर्स को थोड़ा और बेहतर लिखा जा सकता था. अविनाश तिवारी ने एक खतरनाक गैंगस्टर के रोल में नया एक्सपेरिमेंट किया है, जबकि नाना पाटेकर हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान फूंकते दिखे. इन सबके बाद फिलहाल ‘ओ रोमियो’ फैंस की पसंद बनी हुई है.

खबर के सूत्र: पीटीआई

Related Articles