Home Lifestyle Chikankari Kurtis के साथ गर्मी में दिखें स्टाइलिश और फ्रेश

Chikankari Kurtis के साथ गर्मी में दिखें स्टाइलिश और फ्रेश

by Live India
Chikankari Kurtis के साथ गर्मी में दिखें स्टाइलिश और फ्रेश

Chikankari Kurtis: अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्टाइलिश और फ्रैश दिखना चाहती हैं, तो चिकनकारी कुर्तियों से अच्छा भला क्या ही हो सकता है.

30 मार्च, 2026

गर्मियां आ गई हैं और सूरज देवता अभी से अपने तेवर दिखाने लगे हैं. ऐसे में जब पारा 40 डिग्री को पार करने लगे, तो हैवी कपड़े पहनना किसी सजा से कम नहीं लगता. लेकिन फिक्र मत कीजिए, क्योंकि सदियों पुरानी चिकनकारी आर्ट एक बार फिर आपके स्टाइल और कंफर्ट की रक्षा करने आ चुकी है. लखनऊ की गलियों से निकला बारीक धागों का ये जादू न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि पहनने में भी बहुत लाइटवेट हल्का होता है. वैसे भी आजकल के फैशन में चिकनकारी कुर्तियों ने अपना एक अलग और पक्का मुकाम बना लिया है. चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज की भागदौड़ हो या दोस्तों के साथ लंच डेट, एक चिकनकारी कुर्ती हर मौके पर फिट बैठती है.

स्टाइल और ट्रेडिशन

चिकनकारी और कश्मीरी फूलों की कढ़ाई का कॉम्बिनेशन किलर लुक देता है. इसका वी-नेक और 3/4 स्लीव्स इसे प्रोफेशनल लुक देते हैं. अगर आप इसे जींस के साथ पहनती हैं, तो ये आपको एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न वाइब देगी.

लखनवी अंदाज

जिन लड़कियों को क्लासिक लखनवी अंदाज पसंद है, उनके लिए ट्रेडिशनल कढ़ाई वाली कुर्तियां बेस्ट हैं. इनका फैब्रिक इतना हल्का होता है कि आपको पसीने की चिंता नहीं सताएगी. इन्हें आप पलाज़ो या रिप्ड जींस के साथ स्टाइल करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

हर दिन खास

कुछ कुर्तियां ऐसी होती हैं जिन्हें आप बार-बार पहनना चाहती हैं. रेयॉन मिक्स फैब्रिक वाली कुर्तियां इसी कैटेगरी में आती हैं. इनका फॉल बहुत अच्छा होता है और ये बॉडी पर फिट हो जाती हैं. ऑफिस में लंबे टाइम तक बैठने के लिए या घर के छोटे-मोटे कामों के लिए ये सबसे कंफर्टेबल ऑप्शन है.

एम्ब्रॉयडरी

अगर आप हाथ की कढ़ाई यानी हैंड-एम्ब्रॉयडरी की शौकीन हैं, तो इस तरह की कुर्तियां आपके वार्डरोब की जान बन सकती हैं. हाथ से बनी कढ़ाई की बारीकी मशीनी काम में नहीं मिलती. प्योर सूती कपड़े पर धागों का काम आपको एक आर्टिस्टिक और एथनिक लुक देता है.

स्टाइल टिप्स

विंटेज और ट्रेडिशनल वाइब के लिए आप इन चिकनकारी कुर्तियों को कोल्हापुरी चप्पलों और ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर जूलरी के साथ पेयर करें. वैसे भी, समर सीज़न का गमतलब ये नहीं कि आप फैशन से समझौता करें. बस सही आउटफिट चुने.

यह भी पढ़ेंः होने वाली दुल्हनें ध्यान दें! अब लहंगा हुआ पुराना, Engagement और Reception Party में पहनें ये डिजाइर गाउन ड्रेसस

Related Articles