Home Top News Defence Shares में रही जबरदस्त तेजी, जानें क्या है वजह

Defence Shares में रही जबरदस्त तेजी, जानें क्या है वजह

by Live India
Defence Shares में रही जबरदस्त तेजी, जानें क्या है वजह

6

Defence Shares: अगर आप भी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं, तो आप जानते होंगे कि पिछले कई दिनों से बाज़ार में उठापटक चल रही है. हालांकि, आज का दिन डिफेंस सेक्टर के कुछ शेयर्स के लिए काफी बढ़िया रहा.

05 मार्च, 2026

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी मायूसी के बाद गुरुवार की सुबह इन्वेस्टर्स के लिए खुशियों वाली रही. मार्केट में आई चौतरफा रिकवरी के बीच सबसे ज्यादा चमक डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयर्स में देखने को मिली. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), मझगांव डॉक और एचएएल (HAL) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर्स 10 प्रतिशत तक उछल गए. जहां एक तरफ मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने ग्लोबल मार्केट का बुरा हाल किया हुआ था, वहीं इंडियन डिफेंस स्टॉक्स के लिए ये तेजी का नया बहाना बनकर उभरा है.

डिफेंस शेयर्स में लॉटरी

डिफेंस सेक्टर में आई इस अचानक तेजी के पीछे तीन बड़े कारण माने जा रहे हैं. दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन ट्रिगर्स ने इन्वेस्टर्स के भरोसे को मजबूती दी है.

  • पहला, मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से हथियारों की मांग बढ़ रही है. ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ती टेंशन ने दुनिया भर में डिफेंस तैयारियों पर फोकस ला दिया है. वैसे भी जब भी वॉर जैसी सिचुएशन आती है, तो मिसाइलों, सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन और रडार जैसे डिवाइसेस की डिमांड बढ़ने की उम्मीद जग जाती है. इसी उम्मीद ने भारतीय डिफेंस कंपनियों के बिजनेस प्रोस्पेक्ट्स को भी चमका दिया है.

यह भी पढ़ेंःमिडिल ईस्ट की जंग से ग्लोबल मार्केट को झटका, होर्मुज स्ट्रेट में अटके जहाज, कच्चे तेल के बढ़ें दाम

  • पिछले सेशन में डिफेंस के शेयर्स में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी. समझदार ट्रेडर्स ने इसे खरीदारी के एक बेहतरीन मौके के रूप में देखा. कम कीमत पर अच्छे शेयर खरीदने की इस होड़ यानी वैल्यू बाइंग ने इन स्टॉक्स को फिर से ग्रीन निशान में ला खड़ा किया.
  • तीसरा कारण है मझगांव डॉक और 99,000 करोड़ की बड़ी डील. दरअसल, शिपबिल्डिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा हलचल मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर में दिखी. ये शेयर करीब 10 प्रतिशत तक चढ़ गया. खबर है कि इंडियन नेवी जर्मनी की कंपनी थिसनक्रुप मरीन सिस्टम्स के साथ 6 पनडुब्बियों के लिए लगभग 99,000 करोड़ रुपये की मेगा डील फाइनल कर सकती है. हालांकि, अभी तक इस डील के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं है. खैर, इन पनडुब्बियों की मेकिंग मुंबई में मझगांव डॉक कर सकता है. अब इस खबर के आते ही कोचीन शिपयार्ड के शेयर्स में भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई.

कंपनियों की परफॉर्मेंस

निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में शामिल 18 में से 16 शेयर ग्रीन ज़ोन में ट्रेड कर रहे थे. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL 3.6 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर बनकर उभरा. वहीं, मझगांव डॉक ने 5.3 प्रतिशत और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने 0.5 प्रतिशत की बढ़त दिखाई. सिरफ सिएंट डीएलएम और डायनेमैटिक टेक्नोलॉजीज ही आज लाल निशान में नजर आए. अब मार्केट की इस रिकवरी ने डिफेंस सेक्टर के लिए इन्वेस्टर्स की एक्साइटमेंट को फिर से जगा दिया है. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ेंःStock Market में गिरावट के बाद लौटी रौनक, Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार; जानें बाज़ार का ताजा हाल

Related Articles